Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाजवादी पार्टी ने मनाई कांशीराम जयंती:कार्यकर्ताओं ने PDA को संगठित करने का संकल्प लिया

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में मान्यवर कांशीराम की जयंती 'पीडीए दिवस' के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गरीब, शोषितों और वंचितों को न्याय दिलाने तथा 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को संगठित करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम वंचितों के सच्चे हितैषी थे और उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। यादव ने पार्टी की एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सभी मतभेद भुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व को मजबूत बनाने के लिए ललितपुर और महरौनी विधानसभा की दोनों सीटें जीतना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में सभी कार्यकर्ता मिलकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सफल होंगे। कार्यक्रम में जिला महासचिव डॉ. शिशुपाल सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष राजकुमारी गौतम, अभिलाषा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ सुखदयाल अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष अनवर खान, रामविलास रजक, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल अहिरवार, प्रदेश सचिव व्यापार प्रकोष्ठ जितेंद्र सिंह सलूजा, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पाल, करन पटेल बुदनी, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष विजय यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एससी-एसटी प्रकोष्ठ शक्ति बाल्मीकि, महरौनी विधानसभा अध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, नगर अध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष एड. ह्रदेश यादव मुखिया, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, वरिष्ठ नेता हरिसिंह यादव जिजयावन, पूर्व नगराध्यक्ष आरिफ़ खान, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला प्रवक्ता प्रमोद इमलिया, सदर विधानसभा अध्यक्ष मक्खन कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी, नगर उपाध्यक्ष राजेश झा, नगराध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड शहरोज खान, जय सिंह बरैना, जाहर सिंह, मूरत सिंह यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, लखन यादव, स्वामी प्रसाद यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सपा की राजनीति समाजवाद की जगह जातिवाद तक सिमटी':जयंत चौधरी बोले- यदि किसान जातियों में बंट गया, तो उसे कोई पूछने वाला नहीं रहेगा
    Next Article
    बरेली में ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर:महिलाओं की मुफ्त स्क्रीनिंग, विशेषज्ञों ने शुरुआती जांच के महत्व पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment