Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फसल अवशेष जलाने से लगी आग, पेट्रोल पंप तक पहुंची:पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर एक घंटे आवागमन हुआ बाधित

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के बोदरवार इलाके में गेहूं के अवशेष जलाने से भीषण आग लग गई। आग की लपटें पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग तक पहुंच गईं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कई वाहन इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इस दौरान सड़क पर धुएं और आग की लपटों का एक वीडियो भी सामने आया है। सड़क पर धुएं का घना गुबार और तेज लपटों ने स्थिति को और भयावह बना दिया। खासकर सीएनजी वाहनों में सवार लोग दहशत में आ गए और अपनी गाड़ियों को हटाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। लगभग एक घंटे तक धुएं और राख के कारण मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आग नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंचने लगी। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत पानी का छिड़काव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर पेट्रोल पंप को सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद जिला प्रशासन ने किसानों से फसल अवशेष न जलाने की अपील दोहराई है। उप निदेशक कृषि अतिन्द्र सिंह ने बताया कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है और मृदा की उर्वरता कम होती है। इसके साथ ही यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि फसल अवशेष जलाना एक दंडनीय अपराध है और इसकी निगरानी सैटेलाइट के माध्यम से की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर 2500 रूपए से 15000 रूपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माटी कला उद्यमियों को 10 लाख तक का ऋण:मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत मिलेगा लाभ
    Next Article
    बस्ती में महिला जन आक्रोश सम्मेलन की तैयारी:पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में 23 अप्रैल को होगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment