Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगें, लॉरेंस हमारा हीरो:समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था

    7 hours ago

    1

    0

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल 'मुकाम' जाकर माफी मांगें। उन्होंने लॉरेंस का समर्थन करते हुए कहा कि उसके खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, इसलिए वह उनके लिए हीरो है। सलमान माफी मांगते हैं तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है। बुढ़िया ने आगे कहा- अभी भी समय है, सलमान खान मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं। वे अगर ऐसा करते हैं तो समाज की धार्मिक मान्यताओं (जीव रक्षा) के तहत उन्हें माफ करने पर विचार किया जा सकता है। फायरिंग जैसी हिंसा गलत है और दोनों पक्षों से गलतियां हुई हैं। बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ देते तो विवाद टल सकता था। उधर, कनाडा में खालिस्तानी समर्थक बिश्नोई समाज के लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन पर अटैक के साथ जॉब नहीं दी जा रही है। हाल ही में हरियाणा के युवक अंकुश बिश्नोई की कार पर हमला किया गया। उसे लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया गया। इसके अलावा एक युवती का सरनेम बिश्नोई होने पर जॉब नहीं दी गई। 3 उदाहरणों से समझें, कनाडा में कैसे प्रताड़ित हो रहा बिश्नोई समुदाय हरियाणवी युवक अंकुश बोला- भारतीय दूतावास बंद और सांसद चुप अंकुश बिश्नोई के मुताबिक, कनाडाई पुलिस इस मामले में भेदभाव कर रही है। मामला हेट स्पीच और हेट क्राइम का था, लेकिन पुलिस ने केवल मामूली असॉल्ट (मारपीट) के चार्ज लगाए। पूछने पर पुलिस ने कहा- ‘आपका नाम एक गैंग से मिलता-जुलता है।’ पुलिस ने हमलावर खालिस्तानी युवकों के नाम तक सार्वजनिक नहीं किए। भारतीय दूतावास में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। स्थानीय सांसद प्रदीप सराय को ईमेल भेजे दो हफ्ते बीत चुके हैं, पर कोई रिप्लाई नहीं आया। अंकुश ने बताया कि ग्राउंड पर स्थिति काफी खराब है। कुछ लोगों से वीडियो बनवाकर सब ठीक होने का दावा किया जाता है, जबकि हकीकत में समुदाय खौफ में जी रहा है। इस वजह से लॉरेंस गैंग के खिलाफ बढ़ रही नाराजगी लॉरेंस के भाई भी कह चुके- सलमान माफी मांग ले तो सब ठीक हो जाएगा पंजाब के रहने वाले गैंगस्टर लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई भी सलमान से माफी मांगने की बात कर चुके हैं। टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद रमेश ने कहा कि बिश्नोई समाज या लॉरेंस की सलमान खान से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। विवाद सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है। उन्होंने सलमान को गुरु जम्भेश्वर महाराज की समाधि पर आकर माफी मांगने की सलाह दी है। बिश्नोई समाज सलमान खान से काले हिरण के शिकार के बाद से नाराज है। लॉरेंस के शूटर सलमान खान के घर पर भी फायरिंग कर चुके हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… कनाडा में कार पर 'बिश्नोई' लिखवाने पर हरियाणवी पर हमला:कड़े से वार, नंबर प्लेट मोड़ी, लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया; महासभा ने उच्चायोग को लिखा लेटर बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया है। इसका खामियाजा एक हरियाणवी युवक को कनाडा में चुकाना पड़ा। वैंकूवर शहर में रहने वाले भारतीय मूल के अंकुश बिश्नोई पर गाड़ी की नंबर प्लेट पर बिश्नोई लिखा होने के कारण हमला किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की टीम का पहला बयान:फर्जी AI वीडियो और अफवाहों से बचने की अपील, झूठा कंटेंट फैलाने पर कार्रवाई होगी
    Next Article
    टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment