Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'बेटी हमारी बदनामी करा रही थी, बेटे ने मार डाला':संभल में पिता बोला- लड़का सैनी, हम मुसलमान, फेरे कैसे कराते, दुपट्‌टे से गला घोटा

    9 hours ago

    1

    0

    ‘मेरी बेटी बदचलन थी। वह शिवम सैनी नाम के लड़के से प्यार करती थी। वो उससे शादी करना चाहती थी। गांव के लोग मेरा मजाक उड़ा रहे थे। मैं इन बातों से बहुत परेशान था। वो 2 दिन पहले शिवम के साथ भाग गई। बाद में थाने पहुंच गई। वहां पंचायत हुई तो बेटी हमारे साथ आने को राजी नहीं हुई। वो शिवम के साथ अमरोहा रिश्तेदारी में चली गई। किसी तरह प्रधान के जरिए उसे मनाकर घर ले आया। इसके बाद भी वो अपनी जिद पर अड़ी रही तो मेरे बेटे ने कहा कि इसका फंदा काटना (गला घोटना) पड़ेगा। उसने रात को ही बेटी के दुपट्‌टे से गला घोटकर मार डाला। उसने अच्छा किया। मुझे और मेरे बेटे को इसका कोई पछतावा नहीं है। ’ ये कहना है संभल के रहने वाले नौशे आलम का। उसे अपनी 18 साल की रूपजहां की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। न माथे पर हत्यारे बेटे के जेल जाने की कोई शिकन। हम आपको गांव से रिपोर्ट पढ़वाते हैं… पहले दो तस्वीरें देखिए पहले एक नजर पूरे मामले पर… थाना असमोली के गांव मतावली पट्‌टी जग्गू में गुरुवार की रात बड़े भाई जाने आलम ने अपनी बहन रूपजहां (18) की उसके ही दुपट्‌टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वो गांव के ही दूसरे मोहल्ले में रहने वाले दूसरे समुदाय के शिवम सैनी नाम के युवक से प्यार करती थी। हत्या के बाद भाई ने खुद ही पुलिस को सूचना देकर बतााया कि मैंने अपनी बहन की हत्या कर दी है। ये सुनते ही पुलिस भी हैरान रह गई। आनन फानन में रात करीब 11 बजे थाना प्रभारी मोहित चौधरी, असमोली सीओ कुलदीप कुमार और एएसपी कुलदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। चारपाई पर उसका शव पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी जाने आलम को गिरफ्तार कर लिया। अब पढ़िए गांव से रिपोर्ट संभल मुख्यालय से करीब 53 किमी दूर गांव मतावली पट्टी जग्गू गांव है। यहां गांव के बीच में नौशे का मकान है। नौशे मेहनत मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटे और 2 बेटियों में रूपजहां दूसरे नंबर पर थी। उसने हाई स्कूल तक पढ़ाई की। बड़े भाई जाने आलम की शादी हो चुकी है। पूरा परिवार एक साथ ही एक मकान में रहता है। रूपजहां का पिछले एक साल से उसके घर से करीब 400 मीटर दूर रहने वाले शिवम सैनी पुत्र बृजेश सैनी के साथ अफेयर था। दोनों छिप छिपकर मिलते रहे। लड़के के परिवार वाले रिश्ते को राजी थे लेकिन रूपजहां का परिवार विरोध में था। रूपजहां के अफेयर के बारे में परिवार को 7 महीने पहले पता चला तो उसे डांटा फटकारा गया। कुछ दिन तक दोनों शांत रहे लेकिन फिर से शिवम रूपजहां से मिलने लगा। थाने पहुंचकर दोनों ने मांगी थी सुरक्षा बुधवार को रूपजहां अपने प्रेमी शिवम के साथ घर से भाग गई। दोनों असमोली थाने पहुंचे। रूपजहां ने पुलिस से बालिग होने और प्रेमी के साथ रहने की बात बताई। साथ ही सुरक्षा की मांग की। एसएचओ मोहित चौधरी ने दोनों के परिवार वालों को थाने बुलाया। थाने में पंचायत हुई। रूपजहां से उसके परिवार वालों के सामने उसकी इच्छा पूछी गई। रूपजहां ने परिवार को छोड़कर प्रेमी शिवम के साथ जाने की बात कही। दोपहर बाद पुलिस ने रूपजहां को शिवम के साथ भेज दिया। शिवम सुरक्षा के लिहाज से उसे लेकर अमरोहा में अपनी रिश्तेदारी में चला गया। पुलिस ने दोनों की शादी कराने की बात भी कही। इधर, रूपजहां के परिवार को ये बात नागवार गुजरी। जाने आलम ने पिता नौशे के साथ मिलकर रूपजहां को बहाने से बुलाने की प्लानिंग की। गांव के प्रधान लेखराज की मदद लेकर पिता नौशे बेटी को मनाकर गुरुवार को अपने घर ले आया। नौशे बोला- प्रधान ने डेढ़ लाख लेकर बेटी को मुझे सौंपा रूपजहां के पिता नौशे ने बताया- प्रधान जब बेटी को लेकर आया तो उसने मुझसे ₹3 लाख रुपये मांगे। कहने लगा कि पुलिस और थाने के मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे लगेंगे। मैंने ₹1.5 लाख रुपये उसे दे दिये। उसके बाद बेटी को हम लोग अपने घर ले आए और समझाने का प्रयास किया। इसके बाद बेटे जाने आलम ने उसे मार दिया। ऐसी लड़की को मारना ही सही है, हम मुसलमान हैं और वह सैनी है। शादी कैसे कर देते। अगर हमारी बिरादरी में शादी की बात होती तो हम करा देते। रूपजहां के चाचा दुलारे हुसैन ने कहा - लड़की बयान नहीं बदल रही और थाने से भी ले आए। हमसे प्रधान ने रुपयों की डिमांड की और कहा कि पैसे दो, नहीं तो हमें लड़की दो। पुलिस को हम संभाल लेंगे। उसने तीन लाख मांगे, हमने डेढ़ लाख दिलवा दिए। एसओ साहब दोनों के फेरे करवाने को तैयार थे। उन्होंने कहा था कि वो बालिग है इसके फेरे फिराएंगे। हमसे अंगूठा लगाने को कहा तो हम भाग आए। ये बात जाने आलम से बर्दाश्त नहीं हुई। गुस्से में उसने मार दिया। वहीं, प्रेमी शिवम की मां हरप्यारी रूपजहां की हत्या के बाद गुमसुम हालत में अपने घर के बाहर बैठी हैं। मां ने पुलिस को बताया - मेरे बेटे ने गांव की रूपजहां से 2 महीने पहले किसी को बिना बताए शादी कर ली थी। पिछले एक साल से दोनों प्रेम कर रहे थे, लड़की के भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जब कैमरे पर उनसे पूछा गया कि बेटा कहां है तो वो कहने लगीं कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं खुद परेशान हूं कुछ समझ में नहीं आ रहा कि क्या करूं। एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया - बड़े भाई ने बहन की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में लड़के की मां की तहरीर पर आरोपी जाने आलम पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्कूलों के बाहर जाम पर सरकार को निर्देश:हाईकोर्ट ने कहा- ट्रैफिक प्रबंधन के लिए ठोस दिशा-निर्देश बनाकर हमें बताएं
    Next Article
    मथुरा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को किया सम्मानित:यंग लॉयर्स फोरम ने पौधे भेंट किए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment