Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी को खरीद कर दिया 3 लाख का भाई:10 महीने के बच्चे का सौदा, जेल में बंद आरोपी की हार्ट अटैक से मौत, मां को नशीला लड्डू खिलाकर चुराया

    4 hours ago

    1

    0

    इटावा में बेटी को भाई दिलाने की जिद पर दंपति ने बच्चा खरीदकर दे दिया। 10 माह के मासूम को नंदनकानन एक्सप्रेस से अपहृत किया गया। मां को नशीला लड्डू खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी मासूम को लेकर फरार हो गया। इसके बाद साढ़े तीन लाख रुपये में एक दंपति को बेच दिया। मिर्जापुर स्टेशन के पास महिला को होश आया तो बेटा सीट से गायब था। रोने-बिलखने पर रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। मामला जीआरपी के जरिए इटावा ट्रांसफर हुआ और जांच तेज कर दी गई। पुलिस ने छह दिन की जांच के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इसी मामले में जेल भेजे गए एक आरोपी की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना राजकीय रेलवे पुलिस क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना 14 जनवरी की रात की है। अलीगढ़ की रहने वाली मुन्नी अंसारी अपने 10 माह के बेटे इब्राहिम को लेकर नंदनकानन एक्सप्रेस से झारखंड के कोडरमा स्थित मायके जा रही थीं। ट्रेन में हरे रंग का स्वेटर पहने एक युवक ने बातचीत शुरू की और भरोसा जीतकर लड्डू खाने को दिया। लड्डू खाते ही महिला बेहोश हो गई। बच्चा चोरी होने की शिकायत मिलने पर इटावा जीआरपी ने अलीगढ़ स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टिकट विंडो पर महिला के आसपास दिखे एक संदिग्ध युवक को ट्रेस किया गया। ऑनलाइन टिकट पेमेंट की टाइमिंग और डिटेल से पुलिस आरोपी तक पहुंची। जांच में सामने आया कि आरोपी ने मासूम को अपने ही करीबी रिश्तेदार दंपति को साढ़े तीन लाख रुपये में बेच दिया। दंपति की एक बेटी थी, जो भाई की जिद कर रही थी। इसी चाहत में उन्होंने गैरकानूनी कदम उठाया। 21 जनवरी को एसपी जीआरपी आगरा ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छह दिन बाद मासूम इब्राहिम को सकुशल बरामद कर मां की गोद में सौंप दिया गया। मां मुन्नी अंसारी ने कहा, “ट्रेन में सफर के दौरान मेरा बच्चा चोरी हो गया था। पुलिस ने अलीगढ़ से उसे बरामद कर मुझे सौंप दिया। जेल में बंद आरोपी की हार्ट अटैक से मौत इस मामले में गिरफ्तार गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले 42 वर्षीय अशोक कुमार करीब एक महीने से जेल में बंद था। सोमवार को अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई। जेल चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वरिष्ठ केंद्रीय कारागार अधीक्षक के अनुसार, नियमानुसार पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। 6 दिन बाद लौटी मां की मुस्कान करीब छह दिन की मशक्कत के बाद मासूम सकुशल मिला। मां ने जीआरपी पुलिस का शुक्रिया अदा किया। और बताया कि पुलिस की सक्रियता से मेरा बच्चा मुझे मिल गया। मुझे 21 जनवरी को बच्चा दे दिया गया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आगे की जानकारी मुझे नहीं है। --------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत:शिनाख्त में जुटी जीआरपी, बरेली से पीलीभीत आने का टिकट मिला
    Next Article
    अखाड़े आगे आकर खत्म करें शंकराचार्य विवाद:महंत परशुराम दास बोले- सनातन के हित में यह विवाद का समाप्त होना बेहद जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment