Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत:शिनाख्त में जुटी जीआरपी, बरेली से पीलीभीत आने का टिकट मिला

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में यात्रियों और रेलवे स्टाफ के बीच हलचल मच गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची। यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब दोरई एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आ रही थी, तभी एक युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी सचिन पटेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर निरीक्षण किया। युवक की पहचान के लिए उसके कपड़ों और सामान की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। उसके पास से केवल बरेली से पीलीभीत आने का एक रेलवे टिकट बरामद हुआ है। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन पटेल ने बताया कि मृतक की उम्र और हुलिए के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हमारी प्राथमिकता युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित करना है। इसके लिए आसपास के थानों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में तीन दुकानें जलकर राख:ऑटो पार्ट्स, हार्डवेयर और साइकिल की दुकानें खाक, दमकल देरी से पहुंची
    Next Article
    बेटी को खरीद कर दिया 3 लाख का भाई:10 महीने के बच्चे का सौदा, जेल में बंद आरोपी की हार्ट अटैक से मौत, मां को नशीला लड्डू खिलाकर चुराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment