Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे की मौत के 6 दिन बाद मां का निधन:कुशीनगर में होली के एक दिन पहले सड़क हादसे में गई थी जान, परिवार में दोहरी मौत से शोक

    23 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद के पिपरा उर्फ तितला गांव में एक परिवार पर दोहरी त्रासदी टूट पड़ी है। सड़क हादसे में बेटे की मौत के छह दिन बाद सदमे से उसकी 75 वर्षीय मां ज्ञानिया देवी का भी निधन हो गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को 43 वर्षीय राजेश चौहान अपनी पत्नी जीरा देवी के साथ अहिरौली बाजार स्थित ससुराल से बाइक पर घर लौट रहे थे। घर में शादी का माहौल था और जीरा देवी साड़ी देने मायके गई थीं। पिपरा उर्फ तितला के पास सर्विस रोड पर उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश और जीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान राजेश चौहान की मौत हो गई। उनकी पत्नी जीरा देवी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनकी कमर टूट गई है। उनका इलाज गोरखपुर के रचित हॉस्पिटल में चल रहा है। तस्वीरें देखिए... बेटे राजेश चौहान की असामयिक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी मां ज्ञानिया देवी इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं। बताया जा रहा है कि वह लगातार गहरे गम में डूबी हुई थीं और घटना के छह दिन बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतक राजेश चौहान पेशे से राजगीर मिस्त्री थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो विवाहित बेटियां और एक बेटा है, जिसकी शादी अभी होनी बाकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वो मिन्नतें करती रही और पति ने फेर लिया मुंह, बरेली में नर्स प्रियंका की मौत के पीछे की दर्दनाक दास्तां
    Next Article
    आगरा दीवानी में एक बार फिर बम की धमकी,:कोर्ट परिसर में शुरू हुई चेकिंग, बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment