Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में गैस किल्लत की अफवाह:गोदामों पर उमड़ी भारी भीड़, लोग स्टॉक करने की कोशिश कर रहे

    1 hour ago

    1

    0

    ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब बाराबंकी जिले में भी दिख रहा है। युद्ध की आशंकाओं और कच्चे तेल-गैस की कीमतों में संभावित उछाल की खबरों के बीच जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहें फैल गई हैं। इन अफवाहों के कारण पिछले दो-तीन दिनों से गैस गोदामों और सप्लाई स्टेशनों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों के चक्कर काटते देखे गए। बाइक, रिक्शा और साइकिलों पर सिलेंडर लादकर लोग गैस भरवाने के लिए घंटों कतारों में खड़े रहे। उपभोक्ताओं में यह आशंका है कि यदि युद्ध लंबा खिंचा तो एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है या कीमतें बढ़ सकती हैं। पहले 3 तस्वीरें देखिए…. गैस एजेंसियों पर मची इस भगदड़ का मुख्य कारण भविष्य की चिंता है। कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें तत्काल गैस की आवश्यकता नहीं है, लेकिन वे आगे की अनिश्चितता को देखते हुए स्टॉक जमा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अनियंत्रित भीड़ के कारण गैस कंपनियों की नियमित आपूर्ति श्रृंखला पर भारी दबाव पड़ रहा है। हालांकि, जिला प्रशासन और गैस एजेंसियों ने अभी तक किसी भी आपूर्ति कमी की पुष्टि नहीं की है। इसके बावजूद, अफवाहों के बाजार ने आम आदमी को गैस भरवाने के लिए सड़कों पर आने को मजबूर कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में गैस एजेंसियों पर लगी भीड़:लोग सिलेंडर लेने उमड़े, 500 मीटर तक लंबी लाइन लगी
    Next Article
    फतेहपुर में नहर माइनर में मिला मजदूर का शव:काम से ना लौटने पर परिजनों ने की तलाश, ग्रामीणों ने दी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment