Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में नहर माइनर में मिला मजदूर का शव:काम से ना लौटने पर परिजनों ने की तलाश, ग्रामीणों ने दी सूचना

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह 10 बजे एक युवक का शव नहर माइनर में मिला। खजुहा मुगल रोड स्थित परादान नहर कोठी के पीछे रामगंगा नहर माइनर की पटरी के नीचे रोहित उर्फ बेबी (पुत्र स्व. सुरेश भदौरिया, निवासी ग्राम बहरौली) का शव पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रोहित मजदूरी का काम करता था और अपनी ननिहाल में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, वह सोमवार शाम को मजदूरी करने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने बताया कि रोहित की मौत नहर में गिरने और गहराई में चले जाने के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में गैस किल्लत की अफवाह:गोदामों पर उमड़ी भारी भीड़, लोग स्टॉक करने की कोशिश कर रहे
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे:बुलंदशहर से 20 मिनट में पहुंचेंगे, रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment