Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में 300 वैश्य समाज के लोगों का प्रदर्शन:अयोध्यावासी वैश्य को OBC में शामिल करने की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन

    4 hours ago

    1

    0

    बांदा में अयोध्यावासी वैश्य आरक्षण अभियान समिति के बैनर तले बुधवार को करीब 200 से 300 वैश्य समाज के लोग अशोक लाट पर इकट्ठा हुए। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट समेत कई इलाकों से लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके बाद सभी लोग अशोक लाट से संकटमोचन मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन-पूजन किया। यहां से समाज के लोग सीधे जिलाधिकारी कार्यालय गए और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के जरिए ज्ञापन सौंपा। इसमें अयोध्यावासी वैश्य को उत्तर प्रदेश की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की राज्य सूची में शामिल करने की मांग की गई। इस प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में भाजपा और समाजवादी पार्टी से जुड़े वैश्य समाज के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु समेत कई वैश्य समाज के लोग मौजूद थे। समाज के लोगों ने बताया कि अयोध्यावासी वैश्य समाज लंबे समय से ओबीसी सूची में शामिल होने की मांग कर रहा है। ज्ञापन देते हुए समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अयोध्यावासी वैश्य को कई जगहों पर अवध बनिया, गुप्ता और कौशल नाम से भी जाना जाता है। समिति का दावा है कि समाज का एक बड़ा वर्ग आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर है। बड़ी संख्या में परिवार रेहड़ी, ठेला और छोटे कारोबार से अपना गुजारा करते हैं। राज्य सूची में शामिल करने की मांग समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले करीब 30 सालों से अयोध्यावासी वैश्य को ओबीसी की राज्य सूची में शामिल करने की मांग की जा रही है। उनके अनुसार, पिछड़ा वर्ग आयोग ने सर्वेक्षण के बाद 14 मार्च 2012 को अयोध्यावासी वैश्य को राज्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने की सिफारिश की थी। इसके बावजूद यह मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। समाज के लोगों ने कहा कि वैश्य वर्ग की कई अन्य जातियां ओबीसी सूची में शामिल हैं। ऐसे में अयोध्यावासी वैश्य समाज को भी उसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति के आधार पर ओबीसी में शामिल किया जाना चाहिए। समिति ने पहले आयोग को दिए गए निवेदनों और सिफारिशों पर फिर से विचार करने की मांग की। ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री से अयोध्यावासी वैश्य को ओबीसी की राज्य सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा 6 लाख तक लोन:इटावा में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का हुआ शुभारंभ
    Next Article
    बिजनौर के नए डीएम उमेश प्रताप सिंह ने संभाला पदभार:कोषागार में चार्ज लिया, बोले- कानून व्यवस्था और जन कल्याण प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment