Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा 6 लाख तक लोन:इटावा में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का हुआ शुभारंभ

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा विकास भवन के प्रेरणा सभागार में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम का बुधवार सुबह 11 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने की। लखनऊ स्थित सरकारी आवास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। किसानों की आय बढ़ाने पर जोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के साथ युवाओं और वाहन चालकों को स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार दोनों योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ परिवहन क्षेत्र में भी बदलाव आएगा। छह प्रतिशत ब्याज पर ऋण मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ उन पूर्व ऋणी सदस्यों को मिलेगा, जिनकी ऋण अदायगी नियमित है। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से किसानों को केवल 6 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। पांच लाख किसानों को लाभ योजना के लिए सरकार ने 384 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। अगले पांच वर्षों में पांच लाख किसानों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत किसान छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण प्राप्त कर सकेंगे। समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को ब्याज अनुदान का लाभ भी मिलेगा। कृषि से अन्य कामों तक ऋण योजना के तहत कृषि और कृषि से जुड़ी गतिविधियों के अलावा अकृषि क्षेत्र में भी ऋण दिया जाएगा। प्रदेश की सभी शाखाओं की ब्रांडिंग और आधुनिकीकरण किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी व्यवस्था समर्पित ई-पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जाएगी। भारत टैक्सी में नहीं लगेगा कमीशन भारत टैक्सी सेवा को चालकों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस सेवा से जुड़े चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और उन्हें कारोबार में सीधे साझेदार बनाया जाएगा। सेवा से जुड़ने वाले सभी टैक्सी चालकों को पांच लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर भी दिया जाएगा। पीक आवर्स में किराया नहीं बढ़ेगा भारत टैक्सी ऐप में यात्रियों के लिए नो-सर्ज प्राइसिंग की व्यवस्था होगी। इसका मतलब यह है कि व्यस्त समय या पीक आवर्स में यात्रियों से अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा। सेवा को केवल बड़े शहरों तक सीमित न रखकर प्राथमिक कृषि ऋण समितियों यानी पीएसीएस के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना है। विधायक ने किसानों को दी बधाई कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने सभी किसानों को योजना के शुभारंभ पर शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में महामंत्री शिवाकांत चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, कृषि अधिकारी ओंकार सिंह, एआर कॉपरेटिव कमलेश नारायण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में हाईकोर्ट बेंच के लिए वकीलों की हड़ताल:वेस्ट यूपी के 22 जिलों के अधिवक्ताओं का समर्थन, MP-MLA कोर्ट से भाजपाइयों के वकालतनामे वापस लेंगे
    Next Article
    बांदा में 300 वैश्य समाज के लोगों का प्रदर्शन:अयोध्यावासी वैश्य को OBC में शामिल करने की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment