Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बिजली की ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बंद:समय से पहले ही करलें रिचार्ज, 16 घंटे तक नहीं जमा होगा बिल

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की बिलिंग प्रणाली में बड़े स्तर पर तकनीकी काम (मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन) किया जा रहा है। इसके चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को कुछ समय के लिए ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिलेंगी, जिससे बिल जमा करने और अन्य जरूरी काम प्रभावित होंगे। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार शुक्रवार की रात 10 बजे से शनिवार की दोपहर 2 बजे तक RFMS बिलिंग सिस्टम पूरी तरह बंद रहेगा। करीब 16 घंटे की इस अवधि में कोई भी ऑनलाइन सेवा काम नहीं करेगी और सभी सुविधाएं अस्थायी रूप से रोक दी जाएंगी। बिल जमा, रिचार्ज और अन्य सेवाएं रहेंगी ठप इस बंदी के दौरान उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल जमा नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर रिचार्ज, नया बिल बनना, लोड बढ़ाने की प्रक्रिया और अन्य सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। UPPCL का उपभोक्ता पोर्टल और मोबाइल ऐप भी इस दौरान पूरी तरह से काम नहीं करेगा। गोरखपुर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अब ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा करते हैं और स्मार्ट मीटर का उपयोग करते हैं। ऐसे में 16 घंटे की इस बंदी का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। खासकर वे लोग, जिनकी बिल जमा करने की तारीख नजदीक है या जिन्हें तुरंत रिचार्ज की जरूरत है, उन्हें ज्यादा परेशानी हो सकती है। समय पर कर लें रिचार्ज बिजली विभाग ने इस तकनीकी काम की जानकारी पहले ही जारी कर दी है, ताकि उपभोक्ता समय रहते अपने जरूरी काम निपटा सकें। इसके बावजूद अगर कोई उपभोक्ता समय से पहले बिल जमा या रिचार्ज नहीं करता है, तो उसे बंदी के दौरान इंतजार करना पड़ेगा। शहर में कई छोटे-बड़े कारोबार, दुकानें और कुछ संस्थान स्मार्ट मीटर और ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भर हैं। ऐसे में अगर समय से पहले रिचार्ज नहीं किया गया, तो कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसलिए ऐसे उपभोक्ताओं के लिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि वे पहले से तैयारी कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री:25-25 हजार के दो इनामी समेत 4 गिरफ्तार, लेखपाल भी शामिल
    Next Article
    किडनी ट्रांसप्लांट कांड से जुड़ा मेरठ का अल्फा हॉस्पिटल:दो महीने पहले बहाल हुआ था लाइसेंस, अस्पताल नहीं पहुंचे डॉयरेक्टर और डॉक्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment