Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान:मंदिर के पास बेहोश मिले, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; 2 दिन से गायब थे

    22 hours ago

    1

    0

    बांदा में सिंहवाहिनी मंदिर के पास प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। शनिवार की रात करीब 10 बजे युवक और युवती बेहोशी की हालत में पड़े थे। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी कमासिन ले गई, जहां डॅाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की एक साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। 25 जुलाई को प्रेमी मुंबई से घर आया था। 31 जुलाई को युवक प्रेमिका से मिलने चित्रकूट गया था। इसके बाद से दोनों साथ में गायब थे। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक के घर वाले शादी के लिए दहेज की मांग रहे थे। इस बात से नाराज होकर दोनों ने जान दे दी। मामला कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का है। पढ़िए पूरा मामला… 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती शनिवार की देर रात करीब 10 बजे लखनपुर गांव में शत्रुघ्न के घर 700 मीटर दूर सिंहवाहिनी मंदिर के पास दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले। चित्रकूट की राजमणि (21) और शत्रुघ्न के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के घरों के बीच करीब 40 किलोमीटर की दूरी थी। चित्रकूट से राजमणि प्रेमी शत्रुघ्न से मिलने बांदा पहुंची थी। बीए की पढ़ाई बाद घर में करती थी सिलाई का काम राजमणि ने बीए तक पढ़ाई की थी, लेकिन करीब 2 साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। वह घर पर सिलाई का काम करती थी। परिवार में सबसे छोटी थी। उसके परिवार में पिता देवी दयाल, मां बिजमा, दो भाई गजेंद्र और ओमप्रकाश, तथा बड़ी बहन शांति हैं। पिता महाराष्ट्र के पुणे में काम करते हैं। वहीं, शत्रुघ्न पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह मुंबई में बिल्डिंग निर्माण का काम करता था। एक सप्ताह पहले 25 जुलाई को अपने लखनपुर गांव आया था। शुक्रवार को प्रेमिका से मिलने से चित्रकूट गया था। इसके बाद शनिवार शाम तक दोनों साथ में थे। सामान लेने गई थी मार्केट परिजनों के अनुसार, राजमणि दो दिन पहले सुबह करीब 10 बजे सिलाई का सामान खरीदने की बात कहकर अकेले घर से निकली थी। इसके बाद उसका परिवार से संपर्क नहीं हो सका। अगले दिन सूचना मिली कि वह शत्रुघ्न के साथ कमासिन क्षेत्र स्थित सिंहवाहिनी मंदिर के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है। ग्रामीणों ने मंदिर के पास युवक-युवती को बेहोश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कमासिन थाना पुलिस दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले गई, जहां डॅाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारों को प्रेम संबंध की जानकारी थी राजमणि की मां बिजमा ने बताया कि बेटी ने खुद परिवार को अपने प्रेम संबंध की जानकारी दी थी। इसके बाद वह फरवरी में रिश्ते की बात लेकर शत्रुघ्न के घर कमासिन गई थीं। बिजमा का आरोप है कि में शत्रुघ्न के बड़े भाई शिवनरेश ने शादी से इनकार करते हुए कहा कि शादी करनी है तो एक अपाचे बाइक और 50 हजार रुपये नकद देने होंगे। उनके मुताबिक इसी कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी। डीएसपी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली थी कि प्रेमी-प्रेमिका ने गांव के बाहर जहर खा लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बेहोश मिले। उन्हें तुरंत सीएचसी कमासिन भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी, हाथ जोड़कर बोली- मैं 15 साल की हूं, गलती पर शर्मिंदा हूं दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की ने माफी मांग ली। हाथ जोड़ते हुए उसने कहा- मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था। मैं सिर्फ 15 साल की हूं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं दोबारा ऐसा नहीं कहूंगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU से 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का आगाज:राज्यपाल बोलीं- नशे की लत से सभी को बाहर निकाले, 100 सप्ताह तक चलेगा अभियान
    Next Article
    गहनों से सजी 'गोल्डन कांवड़' पहुंची मुजफ्फरनगर:24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी से सजी भोलेनाथ की प्रतिमा, शिवभक्त ने खुद भी पहने गहने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment