Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU से 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का आगाज:राज्यपाल बोलीं- नशे की लत से सभी को बाहर निकाले, 100 सप्ताह तक चलेगा अभियान

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में रविवार को 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' संकल्प अभियान का आगाज हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन प्रसारित किया गया, जिसे प्रदेशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों से जुड़े युवाओं ने देखा। KGMU के ब्राउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान 300 से अधिक माई भारत स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया। राज्यपाल ने युवाओं से की खास अपील राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हर युवा कम-से-कम एक ऐसे व्यक्ति को नशे की लत से मुक्त कराने का संकल्प ले। उन्होंने KGMU द्वारा गोद लिए गए गांवों में छात्र-छात्राओं की टीम बनाकर घर-घर सर्वे करने और नशे के शिकार लोगों की पहचान कर उन्हें जागरूक करने की सलाह दी। PM बोले- नशा परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि विकसित भारत के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक युवा जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि अगले 100 सप्ताह तक पूरे देश में चलाया जाएगा। गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान माई भारत के राज्य निदेशक गोपेश पाण्डेय ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेशभर में वॉकाथॉन, खेल एवं फिटनेस गतिविधियां, योग, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसंवाद, डिजिटल ई-प्लेज और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वयंसेवक इसे गांव-गांव और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाएंगे। युवा शक्ति को बताया विकसित भारत की ताकत खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं KGMU की कुलपति पद्मश्री प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर युवा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सभी ने ली नशामुक्त भारत की शपथ कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल, मंत्री, KGMU की कुलपति, वरिष्ठ अधिकारियों, माई भारत स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' की शपथ ली और समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में गूंजा गोरखपुर का नाम:शहर के शूटर मोहम्मद अहमद हुसैन ने जीता कांस्य पदक
    Next Article
    बांदा में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान:मंदिर के पास बेहोश मिले, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; 2 दिन से गायब थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment