Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद मकान में 20 लाख के जेवर-नगदी चोरी:बारात में शामिल होने गया था परिवार, महाराष्ट्र से आई बहन का सामान ले गए

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट इलाके में बारात में शामिल होने गए परिवार के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात समेत एक लाख नगद पार कर दिए। सुबह घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस सूचना दी। लौलई स्थित शिव गेस्ट हाउस के पास मकान संख्या 366 निवासी ध्रुवजी राय पुत्र शिव सम्पति राय ने बताया कि वह 12 फरवरी की रात करीब 8 बजे परिवार के साथ भांजे की बारात में शामिल होने कृष्णानगर गए थे। रात करीब 1:30 बजे कुछ रिश्तेदार बारात से लौटते समय उनके घर के सामने से गुजरे थे। तब मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। अगली सुबह करीब 7 बजे जब वह घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और वार्डरोब का ताला तोड़कर चोर जेवरात और नगदी चुरा ले गए। 20 लाख के जेवर गायब धुव्र जी ने बताया कि चोर एक लाख रुपए नगद ले गए। इसके अलावा उनकी पत्नी के करीब 80 ग्राम वजनी सोने के जेवरात चोरी हुए। जिनमें एक हार, दो लॉकेट चेन सहित और चार अंगूठियां शामिल हैं। चोर करीब 750 ग्राम चांदी के सामान पर भी हाथ साफ कर गए। जिसमें दो कटोरी, एक गिलास, दो चम्मच और 24 चांदी के सिक्के भी ले गए। वहीं उनकी छोटी बहन मीना राय महाराष्ट्र पालघर के विरार ईस्ट से आई थीं। उनके भी करीब 110 ग्राम सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में बेकरी पर काम करने वाली किशोरी लापता:4 दिन बाद भी नहीं लगा कोई पता, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मेरठ व्यापारी संघ ने पीएम से मांगा समय:सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की आजीविका बचाने को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment