Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बेकरी पर काम करने वाली किशोरी लापता:4 दिन बाद भी नहीं लगा कोई पता, पुलिस जांच में जुटी

    22 hours ago

    1

    0

    जिले के कुमारगंज कस्बे से एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह एक बेकरी में काम करती थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। किशोरी की दादी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नातिन कुमारगंज स्थित एक बेकरी में काम करती थी। जो 12 फरवरी को दोपहर में वह अचानक लापता हो गई। बेकरी मालिक ने पूछताछ में बताया कि किशोरी 'राशन के लिए अंगूठा लगाने' की बात कहकर बेकरी से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों का आरोप है कि बेकरी मालिक ने उन्हें किशोरी के लापता होने की सूचना समय पर नहीं दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार बेकरी मालिक से किशोरी को मोबाइल फोन न देने को कहा था, लेकिन फिर भी उसे मोबाइल दिया जाता रहा। पुलिस अब बेकरी संचालक से पूछताछ कर रही है और किशोरी की तलाश जारी है। कुमारगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। बेकरी संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि किशोरी के बरामद होने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में लापता छात्र का शव बांध में मिला:पिता ने मप्र के रहने वाले लोको पायलट दामाद पर हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    बंद मकान में 20 लाख के जेवर-नगदी चोरी:बारात में शामिल होने गया था परिवार, महाराष्ट्र से आई बहन का सामान ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment