Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद पड़े घर में चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार:आर्केस्ट्रा में काम करने के दौरान बनाई गैंग, लखनऊ में पेंटर बनकर करते थे रेकी

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बंद पड़े मकानों को निशाना बनाने वाले गैंग के तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। आरोपी पेंटर और कारपेंटर का काम करने के बहाने इलाके में रेकी करते थे और बाद में बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। एडीसीपी पश्चिम आर.एल. वसंत ने बताया कि बिजनौर इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए इंस्पेक्टर बिजनौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोमवार देर रात पीएम आवास योजना गेट नंबर-2 के सामने तिराहे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवेंद्र कुमार गौतम उर्फ छोटू (27) निवासी दुर्गापुरम कॉलोनी, फरीदीपुर थाना ठाकुरगंज; सन्नी रावत उर्फ कालिया (25) निवासी ग्राम हंसखेड़ा थाना पारा; और शिवा चौरसिया उर्फ जॉन (24) निवासी काशीराम कॉलोनी सदरौना, थाना पारा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना बिजनौर में दर्ज चार मुकदमों की जांच चल रही थी। पहले ऑर्केस्ट्रा में काम करते थे आरोपी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले ऑर्केस्ट्रा में काम करते थे, जहां उनकी दोस्ती हुई थी। इसके अलावा पेंटिंग और कारपेंटरी का काम करने के कारण उन्हें मकानों की स्थिति का पता लगाना आसान हो जाता था। तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। जब उन्हें यकीन हो जाता था कि घर में कोई नहीं है, तो ताला तोड़कर अंदर घुसते और कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद आरोपी सामान बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे और कुछ समय के लिए लखनऊ छोड़कर अन्य जिलों में चले जाते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंचाई बंधु बैठक में किसानों ने उठाईं समस्याएं:सड़क, नहर और पिंक शौचालय निर्माण की मांग की
    Next Article
    औरैया में युवती ने की आत्महत्या:परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरु की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment