Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम वन गमन मार्ग पर स्कार्पियो पलटी:प्रतापगढ़ में 7 घायल , 2 की हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में बुधवार को राम वन गमन मार्ग पर आज भोर में करीब चार एक एक्सयूवी कार पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बाघराय ले जाया गया। सीएचसी बाघराय में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। अन्य पांच घायलों का इलाज क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह दुर्घटना घने कोहरे के कारण मान्धाता से लालगोपालगंज की ओर जाते समय राम वन गमन मार्ग स्थित बूढ़ेपुर गेट के पास मोड़ पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोड़ पर प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट) न होना हादसे का मुख्य कारण है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन से इस स्थान पर लाइट लगाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि यहां स्ट्रीट लाइट लगी होती तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने एक बार फिर उच्च अधिकारियों से इस खतरनाक मोड़ पर तत्काल प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे सड़क हादसों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम पर टिप्पणी करने वाले युवक पर केस दर्ज:इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी
    Next Article
    नगर निगम सदन की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव:पुराने भवनों के मालिकों को हाउस टैक्स में 40% छूट, अप्रैल से लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment