Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद-उल-फितर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की मांग:सम्भल में नमाजियों पर पुष्प वर्षा के लिए प्रशासन को ज्ञापन दिया

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की अनुमति मांगी है। मंगलवार को पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रशासन से इस आयोजन के लिए अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा के समय शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाती है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के नारे का उल्लेख करते हुए मांग की कि इसी भावना के तहत मुस्लिम समुदाय के प्रमुख पर्व ईद-उल-फितर पर भी सम्मान स्वरूप ऐसा आयोजन होना चाहिए। प्रतिनिधियों ने बताया कि रमजान के पवित्र माह में मुस्लिम समुदाय के लोग एक महीने तक रोज़ा रखकर इबादत करते हैं, जिसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। उनका तर्क है कि सम्भल की शाही जामा मस्जिद और ईदगाह पर नमाज के दौरान पुष्प वर्षा कराने से आपसी सौहार्द और भाईचारे का सकारात्मक संदेश जाएगा। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि शासन या प्रशासन इस आयोजन को अपने स्तर पर कराने में असमर्थ है, तो प्रतिनिधिमंडल स्वयं के खर्च पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने के लिए तैयार है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से आवश्यक अनुमति देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल का मानना है कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा तथा विभिन्न समुदायों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। इस दौरान ज़ाहिद खाँ, मियाँ असलम, मोनिस, आरिफ खाँ, मोहम्मद शान और गुलाम मुस्तुफ़ा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धौलाना विधायक बोले- सड़क-हाईवे और ओवरब्रिज बनवाए:धर्मेश तोमर का दावा- मैंने टफ सीट पर जीतकर दिखाया, इस बार भी टिकट मिलेगा
    Next Article
    औरैया में 23 सभासद नामित:छह नगर पंचायतों, एक पालिका परिषद में मनोनयन, 14 लोग सामान्य वर्ग से चुने गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment