Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदमाश ने पुलिस वाहन पर फायरिंग, मारी टक्कर:लखीमपुर खीरी में चौकी इंचार्ज घायल, आरोपी पशु चोर सईद बंजारा फरार

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक मुठभेड़ के दौरान पशु चोरी सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश सईद बंजारा पुलिस की गिरफ्त से बच निकला। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और उनके निजी वाहन को टक्कर मार दी, जिससे रहरिया चौकी इंचार्ज हिमांशु आनंद सिंह घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को मंगलवार रात भीखमपुर के पास सईद बंजारा की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर रहरिया चौकी इंचार्ज हिमांशु आनंद सिंह अपनी टीम के साथ निजी थार कार से उसका पीछा करने लगे। पुलिस ने बदमाश को घेरने का प्रयास किया। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद उसने अपनी पिकअप गाड़ी को तेजी से पीछे करते हुए पुलिस की थार गाड़ी में कई बार टक्कर मारी। इस टक्कर से थार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चौकी इंचार्ज हिमांशु आनंद सिंह घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त थार में फंसी पुलिस टीम तुरंत बाहर नहीं निकल पाई। इसी का फायदा उठाकर बदमाश अंधेरे का लाभ लेते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, सईद बंजारा लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय है और पशु चोरी की कई घटनाओं में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में डीएम और एसपी लेहड़ा मंदिर पहुंचे:चैत्र नवरात्रि की तैयारियों का जायजा लिया, दिए निर्देश
    Next Article
    शाहजहांपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन:रैली में युवक कार की खिड़कियों पर बैठकर चलते दिखे, VIDEO आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment