Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन:रैली में युवक कार की खिड़कियों पर बैठकर चलते दिखे, VIDEO आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो डीएम और एसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित कचहरी पुल का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक कारों की खिड़कियों पर बैठे और लाउडस्पीकर पर घोषणाएं करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार को शाहजहांपुर में एक संगठन द्वारा रैली निकाली गई थी। इस रैली में कई कारों का काफिला शामिल था। बताया जा रहा है कि रैली के लिए थाना आरसी मिशन से अनुमति ली गई थी। रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए कचहरी पुल पर पहुंची, जो डीएम और एसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है। कचहरी पुल के ऊपर से किसी व्यक्ति ने इस काफिले का वीडियो बना लिया। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि रैली में शामिल कारों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। युवक कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर उन पर बैठे थे, जबकि कारें तेज गति से चल रही थीं। मंगलवार रात यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। हालांकि, यातायात पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यातायात निरीक्षक विनय पांडेय ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में नहीं आया है और वे इस मामले को देखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदमाश ने पुलिस वाहन पर फायरिंग, मारी टक्कर:लखीमपुर खीरी में चौकी इंचार्ज घायल, आरोपी पशु चोर सईद बंजारा फरार
    Next Article
    एटा में नहर कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न:ग्रामीणों ने चंदा कर जेसीबी से रोका पानी, लाखों का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment