Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदमाशों ने सरेंडर करने से पहले लूट की:प्रयागराज में ज्वेलर से रिवॉल्वर लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, 1 की तलाश

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मांडा में ज्वैलर प्रदीप कुमार सोनी से रिवॉल्वर लूटने की वारदात का खुलासा हो गया है। इसे अंजाम देने वाले तीन बदमाशों में से एक को पुराने मुकदमे में सरेंडर करना था और इसलिए अपने दो दोस्तों संग मिलकर उसने यह पूरा प्लान बनाया। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वारदात के बाद ही सरेंडर कर जेल चला गया और एक अन्य की तलाश की जा रही है। झूठा निकला ज्वैलरी व कैश लूटने का आरोप एक खास बात यह रही कि 46 लाख की ज्वैलरी व कैश लूट का आरोप झूठा निकला। मुकदमा वादी रंजीत, जो पीड़ित प्रदीप का भाई है, ने खुद पुलिस को यह बयान दिया है कि उसका गहनों व नकदी भरा बैग दुकान में ही था और गलतफहमी में उसने गहनों व कैश भरा बैग लूटने की बात पुलिस को बताई थी। फिलहाल पुलिस ने लूटी गई रिवॉल्वर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इस खुलासे में प्रभारी नवीन सिंह के नेतृत्व में एसओजी यमुनानगर और सर्विलांस टीम ने अहम भूमिका निभाई। तीनों लुटेरे नवाबगंज के डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया, पकड़ा गया बदमाश अंकित कुमार गौतम है जो कटरा, कोहड़ार नवाबगंज का रहने वाला है। उसने बताया कि वारदात की प्लानिंग उसके साथी अंशू दुबे छैला बाबू सरोज ने की, जो नवाबगंज के ही रहने वाले हैं। तीनों ने मिलकर 26 दिसंबर को नवाबगंज के लालगोपालगंज में दिलीप केशरवानी की कपड़ों की दुकान में घुसकर 90 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में अंकित व छैला बाबू जेल भेजे गए जबकि अंशू वांटेड था। अंशू को सरेंडर करना था और इसके बाद ही उसने यह योजना बनाई कि सरेंडर से पहले लूट की वारदात कर ली जाए। दिन में ही पहुंच गए थे बाजार तय योजना के मुताबिक, तीनों 24 फरवरी को मांडा के चिलबिला बाजार पहुंचे और रेकी की। वहां उन्हें प्रदीप अपनी दुकान पर बैठे दिखे। शाम तक आरोपी वहीं मंडराते रहे और जैसे ही प्रदीप घर जाने लगे, उन्हें रास्ते में घेरकर मारने-पीटने के बाद रिवॉल्वर व बाइक की हैंडल पर टंगे दो झोले लेकर भाग निकले। झोलों में चाबियां थीं। घटना के अगले ही दिन अंशू नवाबगंज लूट मामले में सरेंडर कर जेल चला गया। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी चोरी की डीसीपी ने बताया कि घटना में जिस लाल अपाचे बाइक का इस्तेमाल हुआ, वह 23 फरवरी को सोरांव इलाके से छीनी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में यह लाल अपाचे बाइक दिखाई दी। इसके अलावा घटना के वक्त घटनास्थल के आसपास अंकित का नंबर एक्टिव मिला जो नवाबगंज के पते पर था। इसी आधार पर उसे ट्रेस किया गया और फिर मामला खुल गया। छैला बाबू की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अंकित पर सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत ने की भविष्यवाणी:राजस्थान में पहले जहरीली होगी हवा, साधना शिविर लगाने की सलाह
    Next Article
    संभल में 'महामूर्ख सम्मेलन' का आयोजन, कई हस्तियां सम्मानित:राजेश गुप्ता को चुना गया 'मूर्ख सम्राट'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment