Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल:फतेहपुर में पैर में गोली लगने से गिरफ्तार, साथी फरार, नकदी-बाइक बरामद

    8 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान लूट और चोरी के मामलों में फरार एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे चाँदपुर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गूढ़ेश्वर मंदिर के पास संदिग्ध बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली धर्मेंद्र पुत्र विशालू निवासी कंजरन डेरा मजरा नोनारा, थाना जहानाबाद के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल धर्मेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी गोलू पुत्र विनोद निवासी कंचनपुर, थाना बिन्दकी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं। एसपी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, थाना चाँदपुर एवं थाना कल्यानपुर में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित कुल 3,400 रुपये नकद तथा एक पैशन प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार धर्मेंद्र के खिलाफ फतेहपुर सहित कई जिलों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और अन्य संगीन अपराधों के 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, फरार अभियुक्त गोलू के खिलाफ भी विभिन्न थानों में 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। फरार अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में पौधों की होगी जियो टैगिंग:मोबाइल एप से शासन को भेजी जाएगी लोकेशन, 12 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
    Next Article
    लखनऊ में फर्जी मैसेज वायरल करने वाले 5 पर केस:चेन गुम होने के मामले को अयोध्या से जोड़कर सोशल मीडिया पर फैलाया भ्रामक संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment