Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फर्जी मैसेज वायरल करने वाले 5 पर केस:चेन गुम होने के मामले को अयोध्या से जोड़कर सोशल मीडिया पर फैलाया भ्रामक संदेश

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मोहनलालगंज में अयोध्या दर्शन कर लौटने के दौरान सोने की चेन गुम होने के मामले को अयोध्या से जोड़कर सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश वायरल करना पांच लोगों को भारी पड़ गया। मोहनलालगंज पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरमंगतखेड़ा निवासी पुष्पेन्द्र यादव अपने दोस्त हर्ष यादव समेत पांच लोगों के साथ 2 जुलाई को बाइक से अयोध्या दर्शन के लिए गया था। अगले दिन लौटने के बाद हर्ष यादव ने बैग में रखी सोने की चेन गायब होने का आरोप लगाते हुए मोहनलालगंज पुलिस से शिकायत की। वहीं दूसरे पक्ष ने भी खुद को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। दोनों पक्षों को खुजौली चौकी बुलाकर पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस ने उस समय किसी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि गांव के दुकानदार उदयभान यादव ने जिन युवकों पर चेन चोरी का आरोप लगाया गया था, उन्हें अपनी दुकान पर बुलाया और दो अन्य युवकों की मदद से दबाव बनाकर फर्जी आरोप स्वीकार करने का वीडियो बनवाया। इतना ही नहीं, पुलिस कार्रवाई से बचाने के नाम पर उनसे सात हजार रुपये भी वसूल लिए गए। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। कुछ लोगों ने वीडियो को अयोध्या में सोने के आभूषण मिलने की घटना से जोड़ते हुए भ्रामक संदेश प्रसारित कर दिया। मामला अयोध्या से जुड़कर वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। देर रात मोहनलालगंज पुलिस ने पुष्पेन्द्र यादव की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, चेन गुम होने की शिकायत दो दिन पहले पुलिस तक पहुंचने के बावजूद चोरी के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल:फतेहपुर में पैर में गोली लगने से गिरफ्तार, साथी फरार, नकदी-बाइक बरामद
    Next Article
    कौशांबी में अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 की मौत:पिकअप का टायर बदलते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment