Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा:सोमवार की तरह बुधवार को दर्शन की परंपरा, तड़के 3 बजे खुले कपाट

    1 hour ago

    1

    0

    सावन के दूसरे बुधवार को लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात से ही मंदिर के बाहर भक्तों और कांवड़ियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही जलाभिषेक और दर्शन का सिलसिला प्रारंभ हो गया। पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन के बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा है। इस मान्यता के कारण लखनऊ के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कांवड़िए बिठूर और अन्य गंगा घाटों से गंगाजल लेकर आए और भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद और गंगाजल अर्पित कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर के महंत रामूपुरी ने बताया कि सावन के बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर दूर-दूर से यहां आते हैं और भगवान शिव का पूजन करते हैं। 2 तस्वीरें देखिए- पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था टाइट रखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पारा पुलिस ने मंदिर के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी और श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ सुबह से ही मौके पर मौजूद रहे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। व्यवस्था सुचारु रखने में लगे रहे सेवादार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया। भाजपा नेता ताराचंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, रवीश गुप्ता, बाबा द्विवेदी, बुद्धेश्वर विकास महासभा के अध्यक्ष राजेश शुक्ला, प्रियांशु गुप्ता सहित कई सेवादार व्यवस्था संभालने में सक्रिय रहे। मंदिर के बाहर मेला लगा मंदिर के बाहर लगे सावन मेले में भी सुबह से ही काफी रौनक रही। प्रसाद, फूल-माला, पूजन सामग्री, हरी चूड़ियों और घरेलू सामान की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हालांकि, मंदिर परिसर के कुछ हिस्सों में कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो एलईडी स्क्रीन बंद होने पर श्रद्धालुओं ने नाराजगी व्यक्त की। लोगों ने मंदिर परिसर में सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था में सुधार की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा:ग्रामीणों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के प्रति किया जागरूक
    Next Article
    कासगंज GRP ने निकाली तिरंगा यात्रा:हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया, स्टेशन पर किया मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment