Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं HPCL हत्याकांड में विधायक से होगी पूछताछ:एसपी बोलीं- परिजनों ने जिन पर भी आरोप लगाए सबसे पूछताछ होगी

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस एक विधायक से पूछताछ करेगी। जांच में सामने आया है कि आरोपी की कॉल डिटेल के अनुसार मार्च महीने में उसकी विधायक से सीधे फोन पर बात नहीं हुई थी। हालांकि, पुलिस मार्च से पहले के हालात और संपर्कों की जांच कर रही है। दरअसल, एचपीसीएल प्लांट में तैनात दर्जनभर से अधिक कर्मचारी प्लांट में नौकरी करते थे, लेकिन वे विधायक के निजी काम भी करते थे। ये कर्मचारी प्लांट में हाजिरी लगाने के बाद सीधे विधायक के आवास पर चले जाते थे। मृतक मैनेजर हर्षित मिश्रा के परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर इस मामले में पांच और लोगों के नाम शामिल करने की मांग की है। इनमें आरोपी के भाई, ताऊ और चचेरे-तहेरे भाई शामिल हैं। परिजनों ने विधायक पर सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि उनकी शह पर यह वारदात हुई, क्योंकि आरोपी उनका सजातीय है और विधायक के प्रभाव के कारण पूरे क्षेत्र में उसकी धाक थी। आरोपी के पूरे कुनबे की विधायक से करीबी के चलते इलाके में अच्छी खासी धाक थी। इसी प्रभाव के दम पर आरोपी के ताऊ ने 50 से अधिक दुकानों और मकानों का साम्राज्य स्थापित कर लिया था। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मामले में जो भी संदिग्ध हैं या जिन पर परिजनों ने आरोप लगाए हैं, उन सभी से पूछताछ की जाएगी। यदि उनकी संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि कानून सभी के लिए समान है। प्रशासन आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करेगा। इस कांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है और प्लांट का संचालन भी बंद हो गया है, जो जनहित से जुड़ा था। यह एक लंबी प्रक्रिया है; आरोपी जब जमानत के लिए अदालत में अर्जी देंगे, तब प्रशासन उन्हें अधिक से अधिक समय तक जेल में रखने के लिए शासन स्तर पर अपना पक्ष रखेगा और एनएसए की पैरवी करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हे भगवान अब बेटे को न तड़पाना':अस्पताल में हरीश की मां प्रार्थना कर रहीं, एक सदस्य रह सकेगा साथ; अंगदान का संकल्प लिया
    Next Article
    भाजपा विधायक राहुल मुस्लिमों पर भड़के:कानपुर में बोले- लाभ मोदी-योगी से चाहिए, रहनुमा खामनेई है; संविधान से ज्यादा शरिया को मानते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment