Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं HPCL कांड, दातागंज सीओ भी हटाए गए:बुलडोजर कार्रवाई में व्यस्त थे तभी आया आदेश, दो और आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में HPCL कांड के बाद पुलिस प्रशासन में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इसी क्रम में दातागंज सर्किल के सीओ केके तिवारी को हटा दिया गया है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन पर हत्याकांड की साजिश का आरोप है। इससे पहले, एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह और उझानी के सर्किल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र पचौरी का लखनऊ तबादला हो चुका है। मंगलवार को दातागंज सीओ केके तिवारी को एसएसपी ने हटाया। उनके स्थान पर यूपी 112 लखनऊ से आए राहुल पाण्डेय को दातागंज सर्किल की कमान सौंपी गई है। बिल्सी के सीओ सुनील कुमार को उझानी का सर्किल अफसर बनाया गया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र और प्लांट कर्मचारी मुनेंद्र के रूप में हुई है। धर्मेंद्र उस बोलेरो का ड्राइवर है, जिसमें सवार होकर मुख्य हत्यारोपी प्लांट के भीतर गया था। वहीं, प्लांट कर्मचारी मुनेंद्र पर सुरक्षागार्ड को गेट खोलने का इशारा करने का आरोप है। एसआईटी को दिए गए बयानों के आधार पर यह खुलासा हुआ, जिसके बाद मूसाझाग पुलिस ने इन दोनों का नाम जांच में शामिल कर गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि एसआईटी के जाने के बाद मंगलवार को प्रशासन ने आरोपी और उसके ताऊ की संपत्ति पर बुलडोजर भी चलवाया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखनी होगी:1 अप्रैल से लागू होगा नियम; ताजा बताकर खराब अंडे बेच नहीं पाएंगे दुकानदार
    Next Article
    बर्रा में PNG पाइप फटने से गैस रिसाव:सीवर लाइन डालने का चल रहा था काम, 2 घंटे प्रभावित रही 700 घरों की सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment