Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्रा में PNG पाइप फटने से गैस रिसाव:सीवर लाइन डालने का चल रहा था काम, 2 घंटे प्रभावित रही 700 घरों की सप्लाई

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बर्रा में सीवर लाइन की खोदाई के दौरान पीएनजी पाइप लाइन फट गई। पाइप फटने से गैस रिसाव होने लगा। मौके पर पहुंची मेंंटींनेंस टीम ने मरम्मत की। मरम्मत करने में करीब 2 घंटे का समय लगा। इस दौरान करीब 700 घरों में गैस की सप्लाई प्रभावित रही। बर्रा बाइपास से कर्रही रोड होते हुए हमीरपुर रोड तक सीएम ग्रिड सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के तहत कर्रही रोड पर जरौली फेस-वन स्थित बालाजी मंदिर के पास सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई की जा रही थी। मंगलवार को खोदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से अंडरग्राउंड पीएनजी पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फटते ही तेज गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। दो घंटे में ठीक हुआ लीकेज स्थानीय लोगों ने यूपी-112 और पीएनजी के टोल फ्री नंबर पर घटना की सूचना दी। सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक माही खान ने बताया- दोपहर करीब 1:40 बजे लीकेज की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत मेंटेनेंस टीम को मौके पर भेजा गया। करीब 2 घंटे में लीकेज को ठीक कर लिया गया। शाम करीब 4 बजे गैस सप्लाई सामान्य कर दी गई। पहले भी हो चुका है हादसा गौरतलब है कि एक दिन पहले रतनलाल नगर में बेसमेंट की खोदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर एक सैलून कारीगर की मौत हो गई थी, जिससे निर्माण कार्यों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं HPCL कांड, दातागंज सीओ भी हटाए गए:बुलडोजर कार्रवाई में व्यस्त थे तभी आया आदेश, दो और आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    गैस एजेंसी पर 291 सिलेंडर कम मिले, FIR दर्ज:अनूपशहर में इंडेन वितरक के खिलाफ कार्रवाई, कालाबाजारी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment