Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, दावत खाकर लौट रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं में मंगलवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बिसौली-बिल्सी रोड स्थित गुधनी गांव के पास हुआ। घायल बेटे को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मुजरिया थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर मकुईया गांव निवासी 40 वर्षीय जोगेंद्र अपने 18 वर्षीय बेटे अजीत के साथ अपनी ससुराल छौलान गांव से दावत खाकर घर लौट रहे थे। सुबह करीब 5 बजे जब उनकी बाइक गुधनी गांव के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर बिल्सी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों, जोगेंद्र और अजीत, को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बेटे अजीत की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन अजीत को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने जोगेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है और उसका बेटा घायल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति और रिश्तेदारों को भेजे अश्लील फोटो-वीडियो:देवरिया में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    मां ने तीन बेटियों को खाने में दिया जहर:मिर्जापुर में खुद भी खाया, महिला-दो बच्चियों की मौत, पति पर दूसरी शादी का शक था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment