Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने तीन बेटियों को खाने में दिया जहर:मिर्जापुर में खुद भी खाया, महिला-दो बच्चियों की मौत, पति पर दूसरी शादी का शक था

    4 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में मां ने अपनी तीन बेटियों को बीती रात नौ बजे खाने में जहर दे दिया और बाद में खुद भी खा लिया। थोड़ी देर बाद चारों की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मां और बेटी की मौत हो गई। जबकि दो बेटियों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया। रास्ते में एक और बेटी ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि महिला को पति पर दूसरी शादी का शक था। जिसके चलते परिवार में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति घर से कहीं चला गया। उसके जाते ही महिला ने चुपके से खाने में जहर मिलाकर बच्चों को खिला दिया। घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव की है। अब समझिए पूरा मामला परसौना गांव का रहने वाला धर्मेंद्र धरिकार दिल्ली में काम करता है। उसके परिवार में पत्नी कुसुम (38) के अलावा तीन बेटियां सुनैना (15), मधु (12 वर्ष), राधिका (10 वर्ष) और सत्या (8 वर्ष) हैं। कुछ दिन पहले परिवार में विवाद के चलते पत्नी करीब दो महीने पहले अपने बच्चों को लेकर मायके थाना संतनगर के शीतलगढ़ गांव चली गई थी। इसके बाद वो अपने मायके में ही रह रही थी। पुलिस के मुताबिक - 12 जुलाई को थाना संतनगर में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। समझौते के तहत, 13 जुलाई को धर्मेंद्र को अपनी पत्नी को विदा कराकर घर ले जाना था। लेकिन वो ससुराल नहीं पहुंचा और न ही पत्नी को ले जाने को लेकर कोई बात की। पत्नी गुस्से में पहुंची ससुराल, खाने में मिलाया जहर पुलिस के अनुसार, कुसुम को शक था कि उसके पति धर्मेंद्र ने दिल्ली में दूसरी शादी कर ली है। इसलिए ही उसे लेकर नहीं जा रहा है। पहले उसने पति को कॉल किया। उसने कॉल पिक नहीं की। इसके बाद वो गुस्से में उठी और सोमवार की शाम 7 बजे अपने चारों बच्चों को लेकर ससुराल पहुंची। बड़ी बेटी ने नहीं खाया था खाना इसके बाद घर में खाना बनाया। उसने खाने में चूहा मारने की दवा मिला दी। इसके बाद मधु, राधिका और सत्या को खाना खिला दिया। इसके बाद वही जहरीला खाना खुद भी खा लिया। इस दौरान बड़ी बेटी सुनैना पड़ोस में अपने पापा के बारे में पूछने गई थी। जब वो घर लौटी तो मां और तीन बेटियों की हालत बिगड़ी देख शोर मचाया। पड़ोसियों ने चारों को पहुंचाया अस्पताल पड़ोस के लोगों ने आनन फानन में चारों को मड़िहान पीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मड़िहान मौके पर पहुंचे और सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुसुम और राधिका की मौत हो गई। जबकि मधु और सत्या को वाराणसी रेफर किया गया। रास्ते में सत्या ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि बेटी सुनैना का आरोप है कि गांव के ही रहने कन्हैया पटेल ने मां और मेरी बहनों को जहर दिया है। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में बेटी कुछ नहीं बता सकी। एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया - महिला ने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। इलाज के दौरान कुसुम व राधिका की मौत हो गई। बाद में सत्या ने भी दम तोड़ दिया। एक बेटी का वाराणसी में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर है। पति का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल वो घर से फरार है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ------ ये खबर भी पढ़ें बसपा नेता का हत्यारोपी मुस्तफिजुल एनकाउंटर में मारा गया:यूपी STF ने 2 गोलियां मारीं; चलती ट्रेन से कूदकर पुलिस कस्टडी से भागा था गोरखपुर में यूपी STF ने बसपा नेता की हत्या के आरोपी बदमाश को सोमवार रात 11:15 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर 1 लाख का इनाम था। STF और पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर और आंख के पास गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, दावत खाकर लौट रहे थे
    Next Article
    'न डरा था, न डरा हूं, न डरूंगा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बयान को लेकर घिरे अनुपम खेर ने जारी किया VIDEO, कहा- अपने हर शब्द पर कायम हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment