Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दो पर FIR:ऑडियो से पार्टी नेताओं की छवि खराब करने और पैसे मांगने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद को लेकर कथित लेनदेन से जुड़ा ऑडियो वायरल करने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव और जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी नवनीत यादव के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कबूलपुरा निवासी शफी अहमद ने दोनों पर फर्जी ऑडियो वायरल कर उनकी और पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों की छवि खराब करने, रुपये मांगने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शफी अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर को कांग्रेस के एक ग्रुप में ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल की गई। आरोप है कि इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने के लिए 12 लाख रुपये के लेनदेन की बातचीत बताई गई थी। ऑडियो में शफी अहमद की आवाज होने का दावा किया गया। हालांकि शिकायतकर्ता ने अपनी आवाज को बनावटी बताते हुए ऑडियो से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि ऑडियो वायरल कर उनकी और कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारियों की छवि खराब करने की कोशिश की गई। ऑडियो वायरल होने के बाद 27 सितंबर को उनकी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव से फोन पर बातचीत हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान मामला खत्म कराने के लिए उनसे रुपये की मांग की गई। शिकायत करने की बात कहने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शफी अहमद ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजीत यादव और नवनीत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर को बताया राजनीतिक विद्वेष कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को भाजपा के इशारे पर राजनीतिक विद्वेष के चलते कराया गया मुकदमा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके जनसमर्थन से घबराई हुई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी से पुरानी रंजिश के चलते बिना आधार मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने विवेचना थाने से हटाने के लिए एसएसपी से मिलने और एफआईआर निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट जाने की बात कही। साथ ही कहा कि 2027 में भाजपा के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में आज 35°C टेम्परेचर:सुबह से तेज धूप निकली, हवाएं भी हैं शांत, बारिश के आसार नहीं
    Next Article
    अलीगढ़ में बारिश के बाद फिर बदला मौसम:गर्मी-उमस बढ़ी; 35°C तक पहुंच सकता है तापमान, सुबह से खिली तेज धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment