Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में कीलों पर लेटकर जा रहा कांवड़िया,VIDEO:कछला गंगाघाट से काली माता शक्तिपीठ तक की दंडवत यात्रा

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी दीनदयाल कश्यप कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को कछला गंगाघाट से जल उठाया और छछऊ गांव स्थित काली माता के शक्तिपीठ पर जलाभिषेक के लिए निकले हैं। उनकी यह यात्रा दंडवत चुभन कांवड़ के रूप में जानी जाती है। दीनदयाल कश्यप की यह यात्रा कीलों पर शरीर टिकाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इस कठिन शारीरिक साधना के बावजूद उनके चेहरे पर दृढ़ संकल्प और आस्था दिखाई देती है। यह यात्रा शरीर को पीड़ा देने वाली है, लेकिन वे अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दीनदयाल नौवीं कक्षा तक पढ़े हैं और पेशे से मजदूर हैं। वे अपनी रोजमर्रा की मेहनत-मजदूरी से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके अनुसार, यह यात्रा केवल कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति उनका समर्पण और साधना है, जिसे वे ईश्वर की प्राप्ति की कामना लेकर कर रहे हैं। कछला गंगाघाट से जल लेकर निकले दीनदयाल को रास्ते में देखने वाले लोग उनकी भक्ति और संकल्प को नमन कर रहे हैं। दीनदयाल का लक्ष्य सोमवार को छछऊ गांव स्थित काली माता के शक्तिपीठ पहुंचकर जलाभिषेक करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर DM सख्त:नियम तोड़ने वाले वाहनों पर एक सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    डीपी यादव बोले- DM-SSP नहीं दे रहे गनर:मुझे और पत्नी को जान का खतरा, शादी और धार्मिक कार्यक्रमों में जाते रहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment