Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीपी यादव बोले- DM-SSP नहीं दे रहे गनर:मुझे और पत्नी को जान का खतरा, शादी और धार्मिक कार्यक्रमों में जाते रहते हैं

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में पूर्व सांसद और मंत्री डीपी यादव ने डीएम-एसएसपी से सुरक्षा के लिए गनर मांगने के बावजूद ने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- जिस तरह का राजनीतिक माहौल है, उसमें उन्हें घेरने की कोशिश की जा रही है। वह कोई अपराध या गलत काम नहीं कर रहे हैं, फिर भी उनकी सुरक्षा को लेकर लापरवाही हो रही है। डीपी यादव ने कहा- उन्होंने एसएसपी अंकिता शर्मा और डीएम अवनीश कुमार राय से कम से कम दो-दो गनर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उनका कहना था कि राजनीतिक सभाओं में हजारों लोगों की भीड़ होती है और वहां किसी व्यक्ति की मंशा के बारे में पता नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भी पूर्व विधायक हैं। शादी और धार्मिक कार्यक्रमों में जाती हैं। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए दोनों के लिए गनर की मांग की गई है। पहले मिल चुकी है Z+ और Y श्रेणी की सुरक्षा शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे PWD गेस्ट हाउस में डीपी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा- ऐसा नहीं है कि उन्हें पहले कभी सुरक्षा नहीं मिली। उनके पास Z+ और Y श्रेणी की सुरक्षा भी रही है। उन्होंने कहा- वर्तमान में ज्यादा सुरक्षा नहीं चाहिए, लेकिन कम से कम दो-दो गनर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए वह निर्धारित चार्ज देने के लिए भी तैयार हैं। 'दो महीने से मांग रहा हूं सुरक्षा' डीपी यादव ने कहा- सुरक्षा की मांग किए हुए करीब दो महीने हो चुके हैं। उन्होंने कहा, घटना कभी भी हो सकती है और उनके परिवार के साथ पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। उनके मुताबिक, परिवार में दो हत्याएं हो चुकी हैं, इसलिए सुरक्षा को लेकर वह गंभीर हैं। DGP और गृहमंत्री के पत्र का भी किया जिक्र डीपी यादव ने बताया- उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा नहीं देने का कारण भी पूछा है। डीपी यादव के अनुसार, यदि कोई कारण है तो अधिकारी उसे स्पष्ट करें। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा को लेकर डीजीपी और गृहमंत्री की ओर से भी पत्र आया है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत रंजिश नहीं है, लेकिन किसी के मन में रंजिश है या नहीं, यह वह नहीं जानते। 'इस बार चुनाव लड़ेंगे और जीतने के लिए लड़ेंगे' डीपी यादव ने कहा कि वह इस बार चुनाव लड़ेंगे और जीतने के लिए लड़ेंगे। उन्होंने बताया, उनका अपना राजनीतिक दल है और उनके दल से पहले प्रदेश में 5 विधायक भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा, राजनीतिक गतिविधियों के बीच सुरक्षा उनके लिए महत्वपूर्ण है और प्रशासन को उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। ………………………………………………………………………………… यह खबर भी पढ़ें- सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने सुसाइड किया:राइफल से गर्दन में मारी गोली; पति और दो बेटियों के साथ किराए पर रहती थी सहारनपुर में शुक्रवार सुबह 11 बजे सिपाही की पत्नी ने सरकारी रायफल से खुद को गर्दन में गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान सरिता (33) के रूप में हुई है। उसके पति रिंकू सिंह (37) पुलिस में सिपाही हैं। उनकी दो बेटियां हैं। परिवार मनीष कुमार के मकान में करीब 2 साल से किराए पर रह रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में कीलों पर लेटकर जा रहा कांवड़िया,VIDEO:कछला गंगाघाट से काली माता शक्तिपीठ तक की दंडवत यात्रा
    Next Article
    उन्नाव में खड़ी ओमिनी कार में लगी आग, VIDEO:सड़क किनारे धूं-धूं कर जली, पुलिस ने आग पर काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment