Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में मामा ने भांजे की गोली मारकर हत्या की:बीच-बचाव करने आई बहन को भी मारी गोली, गंभीर घायल

    23 hours ago

    1

    0

    बदायूं में मामा ने अपने भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई बहन को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लेकर मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो मां-बेटे को लहूलुहान हालत में देखा। पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि भांजे के सीने में दो गोली और बहन के पेट में एक गोली लगी है। पुलिस ने भांजे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल बहन को अस्पताल ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी मामा की तलाश में जुटी हुई है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के बख्तपुर गांव में बुधवार रात साढ़े 11 बजे का है। जानिए पूरा मामला बख्तपुर गांव का रहने वाला वीर सिंह (42) खेती किसानी करता है। वीरसिंह अपनी बहन संतोषी और भांजे आकाश (25) के साथ रहता था। वीरसिंह का अपनी पत्नी कन्यावती से विवाद चल रहा है। वह 20 दिन से अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही है। बुधवार को रात करीब 11 बजे दोनों मामा-भांजे एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में झगड़ा होने लगा। वीरसिंह का कहना था कि आकाश की मां की वजह से ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके गई है। दोनों का इसी को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। परिजनों ने इसको नजरंदाज कर दिया। परिवार वालों को लगा कि नशे में हाथापाई कर रहे हैं। इसी बीच आकाश घर से लाठी निकाल लाया। इस पर वीरसिंह वहां से भाग गया, थोड़ी ही देर में वीरसिंह लौटा तो उसके हाथ में तमंचा था। आकाश अपने मामा पर झपटा तो उसने सीधा फायर कर दिया। बुलेट आकाश के सीने में लगी और मौके पर ही वह गिर गया। फायर की आवाज सुनकर आकाश की मां संतोषी उसे बचाने दौड़ी लेकिन आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। कुछ देर में ही वहां गांव वालों की भीड़ जुट गई और वीरसिंह मौका पाकर भाग निकला। घायल महिला मेडिकल कॉलेज रेफर घटना की सूचना मिलते ही कादरचौक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल संतोषी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी, सीओ दातागंज और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद वारदात होने की बात सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। तहरीर मिलने के बाद हत्या और हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 8 साल से मायके में रह रही हैं संतोषी परिजनों ने बताया कि संतोषी की शादी तकरीबन 8 साल पहले शादी के बाद अनबन के चलते मामा वीरसिंह उन्हें बच्चों समेत वापस गांव ले आया। यहां संतोषी ने अपनी कुछ जमीन खरीदी और एक घर भी बना लिया। संतोषी की तीन बेटियों पूजा, रूबी और खुश्बू की शादी हो चुकी है। जबकि आकाश समेत 14 साल की भावना व 8 साल के विकास के साथ वह गांव में रह रही थीं। आकाश खेती किसानी करता था और उसी से परिवार का खर्चा चलता था। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- राजा भैया ने शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता:49वीं यूपी स्टेट शूटिंग में एस-25 क्ले पिजन ट्रैप स्पर्धा में तीसरा स्थान प्रतापगढ़ कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) पुरुष व्यक्तिगत चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव बोले- अखिलेश बहुत टिपिर-टिपिर करते हैं:कृष्ण भक्त हैं तो मथुरा में ईदगाह हटवाएं; रामलला जैसा बनेगा काशी विश्वनाथ मंदिर
    Next Article
    रामपाल बोला-राम मूर्ति में प्राण होते तो चोर पकड़े जाते,VIDEO:राम ने चोरों को तीर क्यों नहीं मारा, प्रेमानंद महाराज जैसे धर्मगुरु ढोंगी; हंसती रहीं BJP नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment