Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में सैलून संचालक को गोली मारी:तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर की फायरिंग, हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में सोमवार दोपहर तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक सैलून संचालक को उसकी दुकान में घुसकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घटना उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में हुई। उघैती गर्वी गांव का रहने वाला समीर (22) पुत्र जाहिद अपनी हेयर कटिंग की दुकान चलाता है। बताया गया कि सोमवार को जब वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले में समीर को एक गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले 2 तस्वीरें देखिए… आसपास के लोग पहुंचे तो भागे हमलावर फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घर वाले खुलकर नहीं दे रहे जवाब पुलिस घायल समीर को रुदायन सीएचसी ले गई, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएचओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजन घटना के संबंध में खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में गैस सिलेंडर की किल्लत, विधायक ने लिखा पत्र:आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल, प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग
    Next Article
    लेखपाल और सहयोगी 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:ललितपुर में किसान से धारा 80 की रिपोर्ट लगाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment