Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेखपाल और सहयोगी 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:ललितपुर में किसान से धारा 80 की रिपोर्ट लगाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के कस्बा तालबेहट में एंटीकरप्शन टीम ने तहसील के लेखपाल दीपेश कुमार सिंह और उसके सहयोगी सत्यम साहू को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जमीन की धारा 80 कराने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में की गई। गिरफ्तारी बीच बाजार में हुई, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। ग्राम बोलारी निवासी किसान जगन्नाथ साहू अपनी भूमि को आवासीय-व्यावसायिक उपयोग के लिए बदलवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 19 फरवरी को उपजिलाधिकारी तालबेहट को प्रार्थना पत्र दिया था। उपजिलाधिकारी ने मामले की आख्या देने के लिए क्षेत्र के लेखपाल को अग्रसारित किया। रंगे हाथों गिरफ्तारी तहसील तालबेहट क्षेत्र के राजस्व लेखपाल दीपेश कुमार सिंह ने जगन्नाथ से धारा 80 (1) की रिपोर्ट लगाने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी मंडल में दर्ज कराई। शिकायत के बाद 16 मार्च को टीम ललितपुर पहुंची। जगन्नाथ साहू ने लेखपाल को 5 हजार रुपये सौंपे ही थे कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने दीपेश कुमार सिंह और सत्यम साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी तहसील परिसर तालबेहट में आरोपी के सरकारी आवास के बाहर दोपहर 12:20 बजे हुई। आरोपियों की पहचान और कानूनी कार्रवाई गिरफ्तार लेखपाल की पहचान दीपेश कुमार सिंह, पुत्र रामकरन सिंह, निवासी ग्राम रुरा सिरसा, थाना रेढ़र, जिला जालौन (वर्तमान पता: सरकारी आवास, तहसील परिसर तालबेहट) के रूप में हुई है। सहयोगी सत्यम साहू, पुत्र पुरुषोत्तम साहू, निवासी वार्ड नंबर-4, सर्फयाना मोहल्ला, तालबेहट है। उनके विरुद्ध थाना तालबेहट में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एंटीकरप्शन टीम का विवरण लेखपाल को पकड़ने वाली टीम में भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी के निरीक्षक जगदीश यादव, प्रभारी निरीक्षक शादाब खान, श्याम सिंह, उदय राज निषाद, इरशाद खां, राहुल कुशवाहा, ओमकार सिंह, शिवम कुमार द्विवेदी, जितेन्द्र सिंह, रोहिताश्व लहारिया, पुष्पेन्द्र कुमार, दयाशंकर और वसीम शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में सैलून संचालक को गोली मारी:तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर की फायरिंग, हालत गंभीर
    Next Article
    मन की उलझनों से छुटकारा दिलाएगा 'MCE' फॉर्मूला:चिन्मय मिशन की स्वामिनी विमलानंद बोलीं-10 मिनट का ध्यान व्यक्तित्व बदल देगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment