Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में गैस सिलेंडर की किल्लत, विधायक ने लिखा पत्र:आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल, प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सदर विधायक अनिल प्रधान ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। उन्होंने तत्काल समाधान की मांग करते हुए गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विधायक के अनुसार, आम उपभोक्ता घंटों लाइन में लगने के बाद भी गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। विधायक ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर काम नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को न तो बुकिंग हो पा रही है और न ही ओटीपी मिल रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति लगभग ठप है, जिससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। शादी समारोह और अन्य आयोजनों में भी गैस की कमी से दिक्कतें आ रही हैं। पत्र में कहा गया है कि पहले प्रति उपभोक्ता को 15 दिन में एक सिलेंडर मिलता था, जिसे अब 25 दिन करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, जमीनी स्तर पर इसकी कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं दिख रही है। कई गैस एजेंसियों पर वितरण के दौरान विवाद और झगड़े की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। विधायक ने दावा किया कि जिला प्रशासन पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रहा है, लेकिन वास्तविकता यह है कि लोगों को कई दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। विधायक अनिल प्रधान ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल हस्तक्षेप कर आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आम जनता और व्यापारियों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट:एटा में एक ही परिवार के पति-पत्नी और मां घायल, FIR दर्ज
    Next Article
    बदायूं में सैलून संचालक को गोली मारी:तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर की फायरिंग, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment