Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में सिर पर हाथ रखकर इलाज करने का दावा:कैंसर और गांठ जैसी बीमारी ठीक करते हैं ‘गुरुजी’; दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

    10 hours ago

    1

    0

    बदायूं जिले की बिल्सी तहसील के बेहटा जवी गांव में एक व्यक्ति द्वारा गंभीर बीमारियों को ठीक करने के दावे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। गांव निवासी रामचंद्र शाक्य, जिन्हें लोग ‘गुरुजी’ के नाम से जानते हैं, का कहना है कि वे सिर पर हाथ रखकर कैंसर, गांठ और अन्य बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। उनके इस दावे के बाद गांव में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ जुटने लगी है। शुरुआत में यह चर्चा केवल गांव और आसपास के क्षेत्रों तक सीमित थी, लेकिन अब इसकी जानकारी दूर-दराज के जिलों तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली, बरेली, अलीगढ़ और आसपास के कई जिलों से लोग इलाज की उम्मीद लेकर बेहटा जवी गांव पहुंच रहे हैं। लोगों ने सुनाए राहत मिलने के अनुभव निजामपुर गांव के राहुल ने दावा किया कि उनकी पत्नी की बच्चेदानी में दो गांठें थीं। उनके अनुसार, पत्नी को रामचंद्र शाक्य के पास ले जाने के बाद स्थिति में सुधार हुआ और बाद की जांच में गांठें नहीं मिलीं। इसी तरह बेहटा जवी गांव के जोगिंदर सिंह ने बताया कि सीने में वर्षों पुरानी गांठ और दर्द में उन्हें राहत महसूस हुई है। बड़ी संख्या में गांव पहुंच रहे लोग इन दावों के सामने आने के बाद क्षेत्र में आस्था और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंच रहे हैं, जबकि चिकित्सा विशेषज्ञ आमतौर पर गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए वैज्ञानिक जांच, चिकित्सकीय परामर्श और प्रमाणित इलाज को आवश्यक मानते हैं। ऐसे मामलों में किसी भी दावे की पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण और विशेषज्ञ राय के आधार पर ही की जा सकती है। सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा सोशल मीडिया और जनचर्चा के माध्यम से यह मामला तेजी से फैल रहा है। गांव में प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं, जिनमें कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित बताए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह विषय चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'निषाद-बिंद समाज के साथ रवैया भेदभाव से भरा':लखनऊ में संजय निषाद बोले- कुछ अधिकारी सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे
    Next Article
    धनराज मौर्य की मौत, सात आरोपी जेल भेजे गए:ग्रामीण बोले- आरोपियों को फांसी पर लटकाओ, घर पर बुलडोजर चले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment