Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धनराज मौर्य की मौत, सात आरोपी जेल भेजे गए:ग्रामीण बोले- आरोपियों को फांसी पर लटकाओ, घर पर बुलडोजर चले

    10 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बभनी बुजुर्ग (अहिरौला) में एक युवक की मौत के बाद तनाव व्याप्त है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा और पर्याप्त मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के गांव पहुंचने पर भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। बभनी बुजुर्ग निवासी राजू मौर्य ने प्रशासन को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह वर्ष 2014 से एक हिंदूवादी संगठन से जुड़े हैं। वे क्षेत्र में गौकशी, छेड़खानी और अन्य सामाजिक मुद्दों के खिलाफ सक्रिय रूप से आवाज उठाते रहे हैं। जिसके कारण कुछ लोगों में उनके प्रति नाराजगी थी। ग्रामीण भी हमले का हुए शिकार आरोप के अनुसार, 26 मई की रात पड़ोसी गांव पिपराराम के कुछ युवक गांव में आए थे, जिन्हें आने-जाने को लेकर टोका गया। इससे नाराज होकर उन्होंने कथित तौर पर धमकी दी। अगले दिन सुबह जब राजू मौर्य और संतोष चाय पीने जा रहे थे, तो रास्ते में उन्हें रोककर हमला कर दिया गया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे धनराज मौर्य, मीना देवी और अन्य ग्रामीण भी इस हमले का शिकार हो गए। इस हमले में कई लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल धनराज मौर्य को उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घायल मीना देवी का उपचार अभी भी जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी विपक्षी पक्ष द्वारा समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, विधायक राम प्रताप वर्मा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। प्रशासन की ओर से मृतक की मां को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया। हालांकि, इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दोषियों को कड़ी सजा और न्याय चाहिए। विरोध के दौरान लोगों ने आरोपियों को फांसी देने, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने और पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग उठाई। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। सात आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में वारिस अली पुत्र आबिद अली,आसिफ पुत्र वारिस अली,सलीम उर्फ सालिम पुत्र वारिस अली,माजिद अली पुत्र वारिस अली,वाजिद अली पुत्र आबिद अली,आकिब पुत्र आशिक अली,साजिद खान पुत्र वारिस अली निवासीगण ग्राम पिपराराम, थाना गैण्डास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर शामिल हैं।पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है,जबकि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात घटना के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में सिर पर हाथ रखकर इलाज करने का दावा:कैंसर और गांठ जैसी बीमारी ठीक करते हैं ‘गुरुजी’; दूर-दूर से पहुंच रहे लोग
    Next Article
    कंगना रनौत केस: पुलिस आख्या पर वादी पक्ष की आपत्ति,:अधूरी विवेचना का लगाया आरोप, 8 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment