Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में सरकारी स्कूल गंगा में समाया:खतरे के निशान से 9 सेमी दूर, आबादी की ओर बढ़ रही धारा

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में गंगा का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया। कछला में जलस्तर 162.31 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 162.40 मीटर से केवल नौ सेंटीमीटर कम है। जलस्तर में वृद्धि के कारण उसहैत क्षेत्र के कदमनगला गांव में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। गंगा पहले ही एक सरकारी स्कूल को अपनी चपेट में ले चुकी है और अब नदी का पानी गांव की आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा है। जिस भवन में कुछ दिन पहले तक बच्चे पढ़ाई करते थे, अब वहां गंगा की तेज धारा बह रही है। कटान तेज होने से पहले ही बच्चों को दूसरे गांव के स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया था। गंगा की धारा अब सीधे गांव की आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है। पंचायत भवन भी कटान की चपेट में आ गया है। ग्रामीण अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। कई परिवारों ने अपनी महिलाओं और बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान नहीं रुका, तो शेष बची आबादी को सुरक्षित रखना बेहद मुश्किल हो जाएगा। गंगा के कटान के कारण अब तक किसानों की लगभग 250 बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। खेतों के साथ-साथ ट्यूबवेल, बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर भी नदी की धारा में बह गए हैं। हाल ही में, 25 केवी का एक ट्रांसफार्मर दो बिजली के खंभों सहित गंगा में समा गया था। कदमनगला के अलावा, दलनगला और कमलईयापुर जैसे आसपास के तटवर्ती गांवों के ग्रामीण भी नदी की धारा पर लगातार नजर रख रहे हैं। इस बीच, नरौरा बैराज से शुक्रवार को गंगा में 1,11,969 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हरिद्वार से 74,303 क्यूसेक और बिजनौर से 83,726 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ। जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने और नदी का पानी आबादी की ओर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रशासन और बाढ़ खंड की टीमें स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मोटरबोट और गोताखोर भी तैनात किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवक का सिर मुंडवाया...मूंछ-चोटी भी काटी:कहासुनी के बाद चार युवकों पर मारपीट और बेइज्जती का आरोप; पीड़ित की तहरीर पर फतेहपुर थाने में केस दर्ज
    Next Article
    स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस की रैली- VIDEO:गाड़ियों पर रंग बिरंगे गुब्बारे और हाथों में तिरंगा, शहर में फूल बरसाकर स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment