Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में दोहरे हत्याकांड के आरोपी की दुकानें ध्वस्त:प्रशासन ने बुलडोजर चलाया, 6 दुकानों को गिराने की कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र स्थित एचपीसीएल बायोगैस प्लांट में दो अफसरों की गोली मारकर हत्या के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। बदायूं में दोहरे हत्याकांड के आरोपी की दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन ने आरोपी से संबंधित 6 दुकानों पर बुलडोजर चलाकर यह प्रक्रिया आरंभ की है। यह कार्रवाई एचपीसीएल (HPCL) में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद की जा रही है। मौके पर दो बुलडोजर लगाकर दुकानों को गिराया जा रहा है। प्रशासन की टीम सुबह 11.45 पर मौके पर पहुंची। इसमें चार थानों की पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी मौजूद थी। SDM दातागंज धर्मेंद्र सिंह, सीओ दातागंज केके तिवारी भी मौके पर मौजूद हैं। अब डबल मर्डर के घटनाक्रम को जानिए… गाली देकर ऑफिस से बाहर बुलाया, फिर कर दी फायरिंग आरोपी अजय प्रताप सिंह ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे कर्मचारियों को लाने वाली बोलेरो को हथियार के दम पर रोका। बोलेरो में बैठे 5 कर्मचरियों और ड्राइवर का मोबाइल ले लिया। कर्मचारियों की 2 बजे से शिफ्ट थी। प्लांट में एंट्री के समय बोलेरो चेक नहीं की गई। पुलिस के मुताबिक, अजय दो तमंचे लेकर अंदर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सैंजनी निवासी अजय प्रताप सिंह कुछ लोगों के साथ जबरन प्लांट पर घुस आया। उसने सुधीर और हर्षित के साथी गाली गलौज शुरू कर दी। दोनों अधिकारियों ने उसका विरोध किया। इसी बीच अजय ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे सामने खड़े दोनों अधिकारियों DGM सुधीर गुप्ता (55) और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा (35) की हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर HPCL के रीजनल मैनेजर देवानंद भी प्लांट पहुंचे थे। उन्होंने दोनों घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। आरोपी हवाई फायरिंग करके मौके से भाग निकला। अजय को प्लांट में घुसने से लेकर हत्या करने में 20 मिनट में लगे। कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं शाम को ADG रमित शर्मा और DIG अजय कुमार साहनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गुरुवार देर रात दोनों अफसरों के शव का पोस्टमार्टम हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, डीजीएम के सीने में दो गोलियां धंसी मिलीं, जबकि असिस्टेंट मैनेजर हर्षित के सीने के बाईं ओर एक गोली लगी, जो दिल को चीरते हुए पार निकल गई। सुधीर नोएडा तो हर्षित पीलीभीत के रहने वाले थे सुधीर गुप्ता के पिता का नाम दयाकिशन है। वह मूलत: नोएडा के सिल्वर एस्टेट अपार्टमेंट, सेक्टर-50 के रहने वाले थे। अभी फिलहाल वह बरेली में संजय कम्युनिटी के सामने रह रहे थे। वहीं, हर्षित मिश्रा पीलीभीत के पूरनपुर के रहने वाले थे। उनकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनका कोई बच्चा नहीं था। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन:जय शाह, कोहली-धोनी समेत 900 मेहमानों का आना संभव, VVIP को लाएंगे 4 चार्टर्ड प्लेन
    Next Article
    आगरा में युवक ने ससुराल में की आत्महत्या:कैलादेवी से दर्शन कर लौटा था, शव के पास रखा मिला खाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment