Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन:जय शाह, कोहली-धोनी समेत 900 मेहमानों का आना संभव, VVIP को लाएंगे 4 चार्टर्ड प्लेन

    8 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन है। कुलदीप ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। रिसेप्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं। परिवार के करीबियों ने बताया कि रिसेप्शन में कुलदीप की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, बीसीसीआई और आईसीसी से जुड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई VVIP मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। पहले तस्वीरें देखिए- होटल का किराया 26 लाख रुपए से ज्यादा परिवार के सूत्रों के मुताबिक रिसेप्शन के लिए सेंट्रम होटल को पूरे दिन के लिए 26 लाख रुपए में बुक किया गया है। वेन्यू को एक शाही महल का लुक देने के लिए 7 लाख रुपए सिर्फ फूल, लाइट्स और स्टेज की सजावट पर खर्च किए जा रहे हैं। खाने-पीने, कमरे, जगह और सजावट का खर्च 33 लाख रुपए के पार है। 5 हजार रुपए की एक थाली, 52 डिशेज और लाइव कुकिंग स्टेशन परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी न रहे, इसके लिए होटल के खास ‘प्लेटिनम’ पैकेज का चुनाव किया गया है। प्लेटिनम मिक्स डिनर होटल का सबसे भव्य पैकेज है, जिसमें एक प्लेट की कीमत टैक्स मिलाकर 5000 रुपए से ज्यादा है। इसमें मेहमानों को 52 शानदार डिशेस के साथ-साथ लाइव कुकिंग स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी। इस पैकेज में 8 वेलकम ड्रिंक्स, 2 लाइव कुकिंग स्टेशन, 1 वेज बिरयानी और 3 प्रीमियम आइसक्रीम सहित कुल 52 डिशेस शामिल की गई हैं। होटल की ओर से 200ml की ब्रांडेड पानी की बोतलें सर्व की जाएंगी, जिसमें हिमालया या वेदिका जैसे प्रीमियम ब्रांड रखे गए हैं। 'लेबर्नम लॉन' में सजेगी महफिल इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए होटल के सबसे बड़े और शानदार वेन्यू का इस्तेमाल किया गया है। लेबर्नम लॉन होटल का सबसे बड़ा खुला हिस्सा है। वहीं, VVIP मेहमानों के रुकने के लिए 'द सेंट्रम' में एग्जीक्यूटिव सूइट बुक किए गए हैं, जिसका एक दिन का किराया 30,000 रुपए है। जबकि रिश्तेदार और परिवार के लोगों के लिए डीलक्स और प्रीमियम रूम बुक हैं। इनका किराया करीब 16,000 रुपए है। होटल के सेंट्रम विला को बड़े सितारों और राजनेताओं के लिए बुक किया गया है, जिसका किराया 45,000 रुपए है। अब 'द सेंट्रम' होटल के बारे में जानिए… 'होटल के लिए खास अवसर है' ‘द सेंट्रम होटल’ के मालिक और उद्यमी सर्वेश गोयल ने बताया- कुलदीप यादव का रिसेप्शन होटल के लिए भी खास इवेंट है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश और दुनिया की बड़ी हस्तियां हमारे यहां अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन हों, क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीमों के रहने की व्यवस्था हो या फिर सेलिब्रिटी वेडिंग, हमारा प्रयास हमेशा विश्वस्तरीय आतिथ्य देना रहा है। लखनऊ क्यों बन रहा वेडिंग डेस्टिनेशन? लग्जरी रिजॉर्ट जैसा अनुभव सेलिब्रिटी आयोजनों की पहली पसंद यह पहली बार नहीं है, जब इस होटल में कोई बड़ा सेलिब्रिटी आयोजन हो रहा है। इससे पहले भी कई हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम यहां आयोजित हो चुके हैं। कुलदीप यादव की सगाई भी इसी होटल में हुई थी और क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई जैसे कार्यक्रमों ने भी इस होटल को चर्चा में ला दिया था। ----------------------- ये खबरें भी पढ़िए- कुलदीप-वंशिका की शादी के बाद लौटने लगे क्रिकेटर : 3 दिन तक चली पार्टी, बारात में थिरके कैफ-चहल-तिलक; 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। (पूरी खबर पढ़िए) 15 तस्वीरों में देखिए कुलदीप-वंशिका वेडिंग के खास मोमेंट्स : मसूरी में शाही अंदाज में लिए सात फेरे; दो दिन तक चली रस्में कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टंट बना जानलेवा... पिस्टल से खेल कर रहा था शख्स, भाई बना रहा था वीडियो, अचानक दबा घोड़ा और हो गई मौत
    Next Article
    बदायूं में दोहरे हत्याकांड के आरोपी की दुकानें ध्वस्त:प्रशासन ने बुलडोजर चलाया, 6 दुकानों को गिराने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment