Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में युवक को मारी गोलियां:खेत से लौटते समय दो हमलावरों ने की फायरिंग, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

    25 minutes ago

    1

    0

    बदायूं में मंगलवार देर रात खेत से घर लौट रहे एक युवक को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। युवक को दो गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पहले जिला अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नदेरी गांव के जंगल में हुई। लश्करपुर ओईया गांव निवासी मैसाद (25) पुत्र इगलास मंगलवार रात करीब 11 बजे अपने खेत से घर लौट रहा था। नदेरी गांव के जंगल के पास पहुंचते ही दो अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और कई राउंड फायरिंग की। मैसाद को दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में रुदायन सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी युवक की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर भेजा गया है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि उन्हें युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि युवक का इलाज जारी है और तहरीर मिलने के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में भीषण गर्मी, तापमान 45 डिग्री पहुंचा:जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, कोल्ड वॉर रूम में कई मरीज भर्ती
    Next Article
    मां की डांट से परेशान युवक ने की आत्महत्या:हापुड़ के सिरोधन गांव में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment