Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में भीषण गर्मी, तापमान 45 डिग्री पहुंचा:जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, कोल्ड वॉर रूम में कई मरीज भर्ती

    24 minutes ago

    1

    0

    इटावा में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिल रहा है, वहीं जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, डायरिया और गर्मी से बीमार होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल में सचल जल सेवा, ओआरएस घोल वितरण, एयर कंडीशन कोल्ड रूम और विशेष बेड की व्यवस्था की गई है, जबकि लोगों को लगातार गर्मी से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। भीषण गर्मी से बढ़ी मरीजों की संख्या इटावा में लगातार चल रही हीट वेव से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। दूसरी तरफ जिला अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में गर्मी से प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में उल्टी, दस्त, डायरिया और डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस समय करीब 15 से 20 प्रतिशत मरीज गर्मी से जुड़ी बीमारियों के कारण इलाज कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल में शुरू हुई विशेष व्यवस्थाएं गर्मी से राहत देने के लिए जिला अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल परिसर में सचल जल सेवा शुरू की गई है ताकि मरीजों और तीमारदारों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही ओआरएस घोल सेवा भी शुरू की गई है और आने-जाने वाले लोगों को ओआरएस पिलाया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए एयर कंडीशन कोल्ड रूम बनाए गए हैं, जहां भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार अस्पताल की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है ताकि हीट वेव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में नौतपा का असर जारी, 44 डिग्री पहुंचा तापमान:गर्म हवाओं और बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, बारिश के बाद बढ़ी उमस
    Next Article
    बदायूं में युवक को मारी गोलियां:खेत से लौटते समय दो हमलावरों ने की फायरिंग, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment