Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं पालिका में दोनों गेट बंदकर चेकिंग:चेयरमैन को 22 कर्नमचारी हीं मिले, वेतन काटने और नोटिस जारी

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं नगर पालिका परिषद कार्यालय में गुरुवार सुबह पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 10 बजे पहुंचीं चेयरमैन ने कार्यालय के दोनों गेट बंद कराकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच शुरू की। जांच में सहायक अभियंता (एई), कनिष्ठ अभियंता (जेई) और राजस्व निरीक्षक सहित कुल 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर पालिकाध्यक्ष ने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्हें तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को भी कहा गया है। अनुपस्थित कर्मचारियों में कर निर्धारण अधिकारी चंद्र भूषण, जलकल अभियंता नितिन सक्सेना, अवर अभियंता सूर्य प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार व राजेंद्र सिंह, मानचित्रकार शरीफ अहमद, लिपिक सचिन सक्सेना, साहिर हुसैन, जहांगीर, मुशाहिद अली, रजनेश चंद्र, परवेज अहमद, कर संचयक राजीव अनेजा और नारायण दत्त शर्मा आदि शामिल हैं। पालिकाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब कोई भी कर्मचारी कार्यालय समय में फील्ड में जाने से पहले भ्रमण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से प्रविष्टि करेगा। इसमें कार्य का विवरण, स्थान, जाने और लौटने का समय दर्ज करना होगा। कार्यालय और फील्ड में किए गए कार्यों का दैनिक विवरण भी दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बिना लिखित अनुमति के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल की लत छीन रही सुकून:कानपुर में डीएम बोले- अब IQ नहीं, DQ से मापी जाएगी आपकी काबिलियत
    Next Article
    शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत:बेटी बोली- छोटी सी नौकरी में इतना दबाव, डीपीओ ने डांटा तो हम दोनों रोए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment