Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत:बेटी बोली- छोटी सी नौकरी में इतना दबाव, डीपीओ ने डांटा तो हम दोनों रोए

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई। शव घर ले जाते समय उनकी बेटी ने (डीपीओ) और नगर निगम के एक बाबू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटी का दावा है कि उसकी मां पर काम का अत्यधिक दबाव बनाया गया, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना सदर बाजार क्षेत्र के गदियाना निवासी 45 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है। वह एमनजई जलालनगर के बूथ नंबर 118 पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर तैनात थीं। प्रीति अपने पति संतोष, बेटी स्मिता और एक बेटे के साथ रहती थीं। बेटी स्मिता ने आरोप लगाया कि पिछले चार महीने से उनकी मां को वेतन नहीं मिला था। इसके बावजूद डीपीओ और नगर निगम का बाबू उन पर लगातार काम का दबाव बना रहे थे। बेटी ने एंबुलेंस के अंदर से एक वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी मां की मौत के लिए इन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। स्मिता के अनुसार, उनकी मां का बैंक खाता बंद हो गया था। जब वे खाता अपडेट करवाने डीपीओ कार्यालय गईं, तो डीपीओ ने उन्हें और उनकी मां को बुरी तरह डांटा और अपमानित किया। बेटी ने बताया कि डीपीओ ने कहा, “तुम दोनों हम लोगों को बहुत बेवकूफ बनाती हो। तुम लोग बहुत दिमाग चलाती हो। तुम लोग बहुत चालू हो।” बेटी का आरोप है कि इस घटना के बाद से उनकी मां तनाव में रहने लगीं। उनका खाता भी अपडेट नहीं हो पाया और नगर निगम का बाबू रोज-रोज बुलाकर काम का दबाव बनाता रहा। बार-बार तबीयत खराब होने की बात कहने पर भी अधिकारी डीएम से शिकायत करने की धमकी देते थे। इसी तनाव के चलते उनकी मां की तबीयत बिगड़ती चली गई और अंततः उनका बुधवार की शाम निधन हो गया। मृतका के पति ने बताया कि हर जगह मेरी पत्नी और बेटी जाती थीं। आफिस जाती थीं, विकास भवन जाती थी। नगर निगम में भी बात होती थी। इनका अकाउंट बंद हो गया था। चार महीने से सैलरी नही मिल रही थी। अकाउंट चढ़वाने के लिए कई चक्कर लगाए लेकिन आज तक अकाउंट नही चढ़ पाया ।अब उन्होंने बुधवार को कहा था कि अकाउंट चढ़वा दिया है ।लेकिन वह झूठ बोल रहे हैं ।सैलरी मिल नही रही थी। काम का बोझ बहुत ज्यादा था, काम नही करने पर शिकायत की धमकी दी जाती थी। इसलिए ये अंदर से ही टूटती रहीं। वीडियो सामने आने के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैने वीडियो देखा है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरी पूरी सिम्पैथी परिवार के साथ है ।उन्होंने जो भी बिंदू उठाए हैं। जैसे भुगतान न होने का, काम के दबाव का, इन सभी की जांच नगर मजिस्ट्रेट को दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि गुरूवार रात तक सबसे बातचीत कर पूरी इंक्वायरी करके उसी रिपोर्ट पेश करें ।इसमे जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भी सहायता प्रशासन द्वारा परिवार को दी जा सकती है उस पर काम किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं पालिका में दोनों गेट बंदकर चेकिंग:चेयरमैन को 22 कर्नमचारी हीं मिले, वेतन काटने और नोटिस जारी
    Next Article
    ​हनुमान जन्मोत्सव पर श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में धूम:वैदिक मंत्रों के साथ हुआ हवन, कुलपति बोले- उन्नति की राह पर बढ़े कैंपस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment