Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाचा ने 5 रुपए के लिए भतीजी को मार डाला:नमकीन-बिस्किट लाने के लिए 20 रुपए दिए थे, रिटर्न ना करने पर हंसिए से गला रेता

    14 hours ago

    1

    0

    ‘मैंने अपनी भतीजी जाह्नवी को 20 रुपए देकर दुकान से बिस्किट और नमकीन लाने के लिए कहा था। वह 15 रुपए का सामान लेकर आई, लेकिन बचे हुए 5 रुपए वापस नहीं किए। जब मैंने उससे पैसे मांगे तो वह भागने लगी। इसी बात पर मुझे गुस्सा आ गया और पास में रखी हंसिया उठाकर उसकी गर्दन रेत दिया और उसकी उंगली भी काट दी। इससे उसकी मौत हो गई।’ यह कबूलनामा प्रयागराज में अपनी 8 साल की भतीजी की हत्या करने वाले हिमांशु का है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया- हत्या के बाद भतीजी के शव को छिपाना चाहता था, लेकिन उसे कोई सही जगह नहीं मिल पा रही थी। इसी दौरान मेरे मम्मी-पापा और भाई को इस घटना की जानकारी हो गई, जिसके बाद उन्होंने बगल के कमरे में रखे भूसे में शव को छिपा दिया। देर रात तक भतीजी घर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता उसे ढूंढते हुए घर आ गए। इसके बाद उन्होंने मेरे घर की तलाशी ली, जहां उन्हें खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना सोमवार देर रात औद्योगिक थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए पूरा मामला… भांग के नशे में चाचा ने भतीजी को मार डाला औद्योगिक क्षेत्र के ब्यौहारा गांव के रहने वाले सुनील कुमार चौधरी राजमिस्त्री हैं। उनके परिवार में पत्नी इंदु देवी और चार बच्चे हैं। बच्चों में जान्हवी (8), मानवी (6), सुमित (5) और शुभ्यांशु (3) शामिल हैं। बड़ी बेटी जान्हवी कक्षा 2 की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमांशु पुत्र मन्नीलाल (16) नशे का आदी हो चुका था। वह भांग सहित अन्य नशा भी करता था। हिमांशु कक्षा 10 का छात्र है। सोमवार को वह स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर खेल रही अपनी भतीजी जान्हवी को बुलाया। उसे 20 रुपए दिए और कहा- दुकान से बिस्किट और नमकीन ले आओ। जान्हवी दुकान से 10 रुपए के बिस्किट और 5 रुपए की नमकीन लेकर लौटी, जबकि बचे हुए 5 रुपए उसने अपने पास रख लिए। इसी बात पर जब हिमांशु ने उससे पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद भांग के नशे में गुस्से में बैठे हिमांशु ने पास में रखी हंसिया से उसके सिर पर वार कर दिया। उसने गर्दन, पेट और हाथ पर कई वार किए और एक उंगली भी काट दी। गंभीर चोटों और अधिक खून बहने से जान्हवी की मौके पर ही मौत हो गई। दादी-दादा ने भूसे में छिपाया शव इसी बीच बच्ची की चीख सुनकर घर में मौजूद आरोपी की दादी गीता देवी, दादा मन्नीलाल और भाई राहुल मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ बच्ची को देखकर उसके शव को बगल के कमरे में रखे भूसे में छिपा दिया, ताकि किसी को जानकारी न हो। इसके बाद आरोपी हिमांशु मौके से फरार हो गया। घर न लौटने पर परिजनों ने शुरू की तलाश शाम करीब 6 बजे तक जब जान्हवी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरे गांव में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रात करीब 12 बजे परिजनों को शक हुआ और वे मन्नीलाल के घर पहुंचे। आरोप है कि उस समय परिवार ने घर में प्रवेश करने से रोक दिया और कहा कि वहां कोई नहीं है। शक गहराने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली, जहां भूसे के कमरे में जान्हवी का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। कड़ी सुरक्षा में किया गया अंतिम संस्कार मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची का शव गांव लाया गया, जहां परिजनों में कोहराम मच गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दादी गीता देवी, दादा मन्नीलाल और उनके एक बेटे राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बाद में फरार चल रहे आरोपी चाचा हिमांशु को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- यूपी में भीषण गर्मी, पारा 49°C पहुंचने के आसार:बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म, 14 शहरों में स्कूल बंद; लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा यूपी बीते 4-5 दिन से भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को बांदा का पारा सीजन में पहली बार 48.2°C रिकॉर्ड किया गया। यह देश का सबसे गर्म और दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 2022 में बांदा का तापमान 49.2°C तक पहुंच गया था। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में 4 साल पुराना ये रिकॉर्ड टूट सकता है। बुधवार को यूपी के ज्यादातर शहरों में सुबह से तेज धूप है। गर्मी से लोगों का बेहाल है। गर्म हवाओं की वजह से उमस का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 53 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अपर्णा के घर पहुंचे एमपी CM मोहन यादव: प्रतीक के निधन पर शोक जताया, परिवार को ढांढस बधाया
    Next Article
    यूपी BJP की नई टीम तैयार, 10 दिन में ऐलान:पंकज चौधरी दिल्ली में बड़े नेताओं से मिले, मोर्चे के अध्यक्षों पर पेंच फंसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment