Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अपर्णा के घर पहुंचे एमपी CM मोहन यादव: प्रतीक के निधन पर शोक जताया, परिवार को ढांढस बधाया

    16 hours ago

    1

    0

    मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव बुधवार को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पहुंचे और उनके पति प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मोहन यादव ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। वह अपर्णा यादव और उनकी दोनों बेटियों, पिता सहित पूरे परिवार के साथ काफी देर तक बैठे रहे। मोहन यादव ने कहा- प्रतीक यादव एक युवा और ऊर्जावान व्यक्ति थे। उनका इस तरह चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। अपर्णा जी और उनका परिवार इस दुख की घड़ी में अकेला नहीं है, पूरा भाजपा संगठन उनके साथ खड़ा है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का 13 मई को कार्डियक अरेस्ट के कारण अचानक निधन हो गया था। पूरी खबर पढ़िए बंगाल CM शुभेंदु PA हत्याकांड में इस्तेमाल कार का बलिया कनेक्शन; 35 हजार में खरीदी गई थी पश्चिम बंगाल में सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एक नया एंगल सामने आया है। सीबीआई को पता चला कि मर्डर में यूज कार का कनेक्शन बलिया से है। 15 मई की रात सीबीआई टीम ने बलिया में छापा मारा। इसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शीतल दवनी गांव का है। जांच में सीबीआई को पता चला कि अक्टूबर में निशान माइक्रा कार 35 हजार रुपए में खरीदी गई थी। बाद में 1 मई को उसी कार को दूसरे को 50 हजार रुपए में बेच दिया गया था। कार खरीदने वालों ने कहा था कि पहले गाड़ी ठीक करा ली जाए, उसके बाद नाम ट्रांसफर कराया जाएगा। इसी मामले में सीबीआई टीम ने कार की खरीद-बिक्री को लेकर पूछताछ की। पढ़ें पूरी खबर अमरोहा में हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत, झपकी आने से हादसा अमरोहा में हाईवे पर तेज रफ्तार कार मंगलवार रात ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। घटना गजरौला थाना क्षेत्र में हुई। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में मौलाना मदनी बोले- गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिले, मुसलमानों को खुशी होगी सहारनपुर के मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए। अगर सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देती है तो मुसलमानों को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। बल्कि उन्हें खुशी होगी। क्योंकि गाय के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग और हिंसा की घटनाएं रुक जाएंगी। बुधवार को पत्र जारी कर मदनी ने कहा कि जब देश की बहुसंख्यक आबादी गाय को केवल पवित्र ही नहीं मानती, बल्कि उसे मां का दर्जा देती है तो फिर सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने से क्यों बच रही है? उसकी ऐसी क्या राजनीतिक मजबूरी है? पढ़ें पूरी खबर…. बरेली में लाइनमैन की करंट लगने से मौत, बेटा बोला- बिजली विभाग की लापरवाही से गई पापा की जान बरेली में बिजली विभाग की एक संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके की है, जहां फाल्ट ठीक करने के दौरान लाइनमैन बिजली की चपेट में आ गया। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों और साथी कर्मचारियों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग शव लेकर बारादरी थाने पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। पढ़ें पूरी खबर… पत्थर लदे ट्रक ने दो सगे भाइयों को कुचला, मौत:चालक के दोनो पैर टूटे, एक ने मौके पर दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम कासगंज में पत्थरों से लदे ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। वहीं रिक्शा चालक के दोनों पैर टूट गए गंभीर हालत में भर्ती है। दोनों भाई सब्जी खरीदने मंडी जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों मार्ग स्थित बीएल गार्डन के पास की है। बताया जा रहा है कि पत्थरों से भरा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने जा रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में महिला ने कार से ई-रिक्शा ड्राइवर को रौंदा, मौत कानपुर में रविवार देर रात कार सवार महिला ने ई-रिक्शा चालक को रौंद दिया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर लोगों ने कार सवारों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले महिला और कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर… गोरखपुर में आधी रात सपा नेता काजल निषाद हाउस अरेस्ट: बोलीं- 'यह खौफ अच्छा है', प्रदूषण पर होना था प्रदर्शन गोरखपुर में सपा नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद को मंगलवार देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बुधवार को काजल निषाद ने गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इससे पहले पुलिस ने काजल निषाद को हाउस अरेस्ट कर लिया। पढ़िए पूरी खबर... औरैया में ट्रक से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत औरैया में हाईवे पर ट्रक से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में पति-पत्नी और बहू की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान उर्मिला (45) और रामशंकर (70) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में एक फंदे पर लटककर प्रेमी-प्रेमिका का सुसाइड:जाति अलग होने से घर वाले नहीं माने, 13 दिन पहले करा दी थी लड़की की शादी
    Next Article
    चाचा ने 5 रुपए के लिए भतीजी को मार डाला:नमकीन-बिस्किट लाने के लिए 20 रुपए दिए थे, रिटर्न ना करने पर हंसिए से गला रेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment