Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में महिलाओं को मिलेंगे फ्री iPhone:कारोबारी बोले- रोज 5 को देंगे; पहले ₹500-₹500 बांट चुके, पेट्रोल का लंगर नहीं लगा पाए

    14 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद चर्चा में आए कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ अब महिलाओं को फ्री iPhone देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और युवतियों का वॉट्सऐप ग्रुप बनवाया है। इसमें शामिल होने के लिए महिलाओं को दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करना होगा। इसके बाद उनका नंबर ग्रुप में जोड़ा जाएगा और उन्हें ‘जय माता दी’ लिखना होगा। राजा दी किंग के मुताबिक, कुछ दिन बाद लकी ड्रॉ की तारीख और दिए जाने वाले iPhone की संख्या घोषित की जाएगी। वहीं, इससे पहले घोषित पेट्रोल के लंगर के तहत उन्होंने कूपन बांटने का भी दावा किया है। इससे पहले वह चंडीगढ़ में 500-500 रुपए के नोटों का लंगर लगा चुके हैं। वॉट्सऐप ग्रुप में ऐसे जुड़ेंगी महिलाएं वॉट्सऐप ग्रुप में ऐसे निकलेगा लकी ड्रॉ पेट्रोल का लंगर नहीं लगा, अब कूपन बांटने का दावा राजा दी किंग ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में पेट्रोल का लंगर लगाने का ऐलान किया था। जिस दिन इसकी तैयारी थी, उस दिन भारी बारिश हुई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। इसके चलते पेट्रोल का लंगर अपने घोषित रूप में नहीं लग सका। हालांकि, राजा दी किंग का दावा है कि लोगों को मुफ्त पेट्रोल के कूपन दिए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, किसी को 500 तो किसी को 1,000 रुपए का पेट्रोल कूपन दिया जा रहा है। अनुमति नहीं मिलने पर मंदिर-गुरुद्वारों में देंगे कूपन राजा दी किंग ने बताया कि पेट्रोल कूपन के इस्तेमाल के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। उनका कहना है कि अगर अनुमति नहीं मिली तो मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर लोगों को ये कूपन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को सामान्य तौर पर वहां पहुंचने पर कूपन देने की योजना है। राजा दी किंग बोले- पहले मेरे पास एक रुपया नहीं था राजा दी किंग ने कहा कि एक समय उनके पास एक रुपया तक नहीं था। इसके बाद माता रानी की कृपा से वह आज लोगों को देने की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि वह खुद कुछ नहीं दे रहे, बल्कि जो कुछ हो रहा है, वह माता रानी की कृपा से हो रहा है। इसी भावना के तहत वह पेट्रोल कूपन और महिलाओं के लिए iPhone लकी ड्रॉ की योजना चला रहे हैं। कारोबारी राकेश त्रेहन कौन हैं? ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में नहीं लगेगा फ्री पेट्रोल का लंगर:परमिशन न मिलने तक रोक; कारोबारी ने VIDEO जारी किया, पिछली बार लगा था जाम चंडीगढ़ के सेक्टर-10 और 7 में पेट्रोल का फ्री लंगर नहीं लगा। कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने कहा है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलती, तब तक फ्री पेट्रोल का लंगर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि फिलहाल पेट्रोल लेने के लिए कहीं भी भीड़ एकत्र न करें। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक से टकराई कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत:8 गंभीर, नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 लोग; बैतूल में मुलताई फोरलेन पर हादसा
    Next Article
    रायपुर एयरपोर्ट की जमीन का किसान ने ₹13000 करोड़ मांगा:पहले ₹3500 करोड़ क्लेम किया, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तहसीलदार करेगा अंतिम फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment