Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक से टकराई कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत:8 गंभीर, नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 लोग; बैतूल में मुलताई फोरलेन पर हादसा

    11 hours ago

    1

    0

    बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर जीतू ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शनिवार तड़के 3:30 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, कार में सभी श्रद्धालु थे, जो नागपुर (महाराष्ट्र) के पास बुट्टी बोरी कोल माइंस एरिया के रहने वाले हैं। ये लोग सीहोर के कुबेरेश्वर धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि झपकी आने के कारण कार ड्राइवर सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं देख पाया होगा और हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, सही वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय छाया राउत, 42 वर्षीय दीपक राउत और प्रभा करदाते (48) के रूप में हुई है। छाया और दीपक पति-पत्नी थे। प्रभा करदाते के बेटे कुणाल करदाते ने बताया- मां ने मन्नत मांगी थी। इसके चलते वह सीहोर जा रही थीं। वहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के बाद उनके साथ कांवड़ उठाने वाली थीं। देखिए तस्वीरें ड्राइवर समेत 8 लोग घायल, नागपुर रेफर हादसे में कार ड्राइवर सहित 8 लोग घायल हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को नागपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। अगला पहिया टूटकर अलग हो गया, आगे की सीट पीछे चली गई चश्मदीद के मुताबिक, हादसे की जोरदार आवाज सुनकर जब हम लोग पहुंचे तो कार की बीच वाली सीट पर बैठे दो लोगों की मौत हो चुकी थी। कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया था। आगे की सीट पीछे चली गई थी, जबकि छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब- ₹20 बढ़े चीनी के दाम, अक्टूबर तक राहत नहीं:मिठाइयां और महंगी होंगी; 3 लाख टन घटा शुगर प्रोडक्शन, एथेनॉल भी बड़ी वजह
    Next Article
    चंडीगढ़ में महिलाओं को मिलेंगे फ्री iPhone:कारोबारी बोले- रोज 5 को देंगे; पहले ₹500-₹500 बांट चुके, पेट्रोल का लंगर नहीं लगा पाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment